Research indexJournal article
कद महलओ क बचच क शकषक सथत क अधययन
चिकाटे, ठाकुर
Scholarly Research Journal for Interdisciplinary Studies3 Nov 2017Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260515/C59603DBDOI10.21922/srjis.v4i36.10023
कद महलओ क बचच क शकषक सथत क अधययन
चिकाटे, ठाकुर · Scholarly Research Journal for Interdisciplinary Studies · 2017
NobleIDark:/48914/w1/20260515/C59603DBDOI10.21922/srjis.v4i36.10023
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र भारतीय संदर्भ में कैदी महिलाओं की स्थिति, विभिन्न प्रकार के अपराधों में उनकी संलिप्तता की स्थिति एवं संभावित कारणों का विश्लेषण करने की चेष्टा करता है. यह शोध पत्र बच्चों की शिक्षा एवं उनके व्यक्तित्व के विकास में उनकी माता की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन बच्चों की ओर ध्यान आकृष्ट करने की चेष्टा करता है जिनकी माताएँ विभिन्न अपराध में कैद में हैं. भारत में महिलाओं की साक्षरता की स्थिति का कालक्रमानुसार उल्लेख करते हुए इस आलेख में शिक्षा एवं जीवन-यापन की विभिन्न विधाओं में महिलाकर्मियों के निराशाजनक प्रतिनिधित्व का तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया है जिसके आधार पर संकल्पनात्मक रूप से यह स्थापित करने का प्रयत्न किया गया है कि भारतीय समाज अपने विकास एवं उत्तर-आधुनिकता के अकादमिक व सैद्धांतिक प्रभाव के बावजूद अभी भी महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं पाया है. प्रस्तुत आलेख अशिक्षा एवं शोषण के परिणामस्वरूप उत्पन्न महिलाओं की कुंठा का आक्रामकता में रूपांतरित होने की प्रक्रिया को महिला अपराध के प्रमुख कारण के रूप में देखते हुए उनके बच्चों की शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता पर ध्यान देने की आवश्यकता को रेखांकित करता है. विभिन्न शोध अध्ययनों एवं बाल संरक्षण एवं विकास हेतु संचालित विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए इस शोध पत्र के द्वारा यह सिद्ध करने का प्रयत्न किया गया है कि यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक उत्तरदायित्व है कि हाशिये पर पड़े हुए उन बच्चों की तरफ ध्यान देते हुए, जिनकी माताएं विभिन्न कारणों से कैद में हैं, उनकी शिक्षा के संबंध में तथ्यपरक जानकारी एकत्रित की जाए. उनकी परिस्थितियों के यथार्थ का व्यावहारिक आकलन करते हुए यथोचित नीतियाँ बनायी जाए जिससे कि उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला जा सके एवं उन बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था करते हुए उन्हें नयी दिशा दी जाए. जब हम कहते है कि सभी बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, तो हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इन बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें देश तथा समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार करे.