Research indexJournal article
जनसखय परवरतन एव जवन सतर म जल ससधन क भमक (दरग एव धमध वकसखड क वशष सदरभ म)
गजपाल, गुरुपंच
International Journal of Advances in Social Sciences29 Jun 2023
NobleIDark:/48914/w1/20260525/5C804799DOI10.52711/2454-2679.2023.00016
जनसखय परवरतन एव जवन सतर म जल ससधन क भमक (दरग एव धमध वकसखड क वशष सदरभ म)
गजपाल, गुरुपंच · International Journal of Advances in Social Sciences · 2023 · Subscription
NobleIDark:/48914/w1/20260525/5C804799DOI10.52711/2454-2679.2023.00016
The full text is at the publisher
You can read the abstract here, or open it at the publisher.
Abstract
किसी भी देश की जनसंख्या में परिवर्तन वहाँ की आर्थिक स्वरूप पर निर्भर करता है। छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहाँ के अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर रहती हैैै। कृषि के लिए अधिकतर किसान मानसून पर निर्भर रहते है, जिन क्षेत्रों में वर्ष भर जल की उपलब्धता रहती है, वहाँ साल में दो फसल पैदा करने की क्षमता बढ़ जाती है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य जनसंख्या परिवर्तन एवं जीवन स्तर में जल संसाधन की भूमिका का अध्ययन करना, जनसंख्या परिवर्तन एवं जीवन स्तर से जल संसाधन में प्रभावों का अध्ययन करना एवं जनसंख्या परिवर्तन एवं जीवन स्तर में जलसंसाधन के प्रति लोगों को जागरूक करना। अध्ययन क्षेत्र छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत दुर्ग एवं धमधा विकासखंड का चयन किया गया है, जिनमें जलसंसाधन के कारण जनसंख्या में परिवर्तन एवं जीवन स्तर पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया हैैै। दुर्ग जिले की जनसंख्या वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार 1503146 है। एवं 2011 की जनगणना के अनुसार 1721948 है जिसका 10 वर्षीय जनसंख्या वृद्धि (प्रतिशत में) 14.56 प्रतिषत आंका गया है। इसी प्रकार दुर्ग जिले के अंतर्गत विकासखंड में दुर्ग की जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार 997848 है। 2011 की जनगणना के अनुसार 1126731 है, जिसका 10 वर्षीय जनसंख्या वृद्धि (प्रतिशत में) 12.91 प्रतिषत आंका गया है। धमधा विकासखंड की जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार 223087 है 2011 की जनगणना के अनुसार 269990 है। 10 वर्षीय जनसंख्या वृद्धि (प्रतिशत में) 21.02 प्रतिषत आंका गया है। जो कि जनसंख्या परिवर्तन को दर्शाती है। इसमे जलसंसाधन की अहम भूमिका देखी जा सकती है।