Research indexJournal article
छततसगढ़ क बलसपर सभग क बग जनजत म ससकतक परवरतन
कुमार, दुबे
International Journal of Reviews and Research in Social Sciences16 Dec 2023
NobleIDark:/48914/w1/20260525/A1DFFFE2DOI10.52711/2454-2687.2023.00045
छततसगढ़ क बलसपर सभग क बग जनजत म ससकतक परवरतन
कुमार, दुबे · International Journal of Reviews and Research in Social Sciences · 2023 · Subscription
NobleIDark:/48914/w1/20260525/A1DFFFE2DOI10.52711/2454-2687.2023.00045
The full text is at the publisher
You can read the abstract here, or open it at the publisher.
Abstract
छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों मे से एक बैगा जनजाति बिलासपुर संभाग मे बहुतायत संख्या मे निवासरत हैं। इस जनजाति की अपनी एक विशिष्ट सामाजिक सांस्कृतिक विरासत पीढ़ियों से चली आ रही है। जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी विशेष मान्यताओं, परंपराओं का प्रचलन है किन्तु आधुनिकता एवं बाह्य समाज से संबंध होने एवं एकाकी जीवन तथा जंगलों से पूर्ण निर्भरता कम होने के कारण इस जनजाति मे सांस्कृतिक परिवर्तन होने लगे हैं। प्रसव गाँव की दाई के अलावा अब अस्पतालों मे होने लगे हैं। विवाह परम्पराओं में सिंदूर का प्रचलन प्रारम्भ हो गया है। रोगों के ईलाज के लिए अब परंपरागत प्रक्रिया के अलावा चिकित्सकों अथवा दवाखानों का रुख करने लगे हैं। बैगा जनजाति मे सर्वाधिक महत्व रखने वाली परंपरा “गोदना“ की मूलता का अस्तित्व छिन्न-भिन्न हो गया है। मुख्य धारा मे जुड़ने की राह मे इस जनजाति की मूल संस्कृति मे आमूलचुल परिवर्तन दृष्टिगोचर होने लगी है।