NobleBlocks

Research indexJournal article

भरतय परमपर स आवतत लक एव जनजतय कलए और सहतय

Nema

ShodhShreejan Journal of Creative Research Insights19 Nov 2024Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260526/D04A819EDOI10.29121/shodhshreejan.v1.i1.2024.8

Abstract

भारत की संस्कृति धरोहर और उसकी विविधता ने सदियों से लोगों को आकर्षित किया है, यह भूमि लोक और जनजाति कलाओं और साहित्य के अद्वितीय और समृद्ध रूपों का घर है भारतीय लोक और जनजाति कलाएं और साहित्य न केवल अपनी रंगीनता और विविधता के लिए जाने जाते हैं , बल्कि वह हमारे संस्कृति परंपराओं और सामूहिक स्मृतियों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं यह कलाएं और साहित्य भारतीय समाज की आत्मा को प्रतिबिंबित करते हैं और उसकी गहराइयों को समझने में मदद करते हैं ,संस्कृत में प्राचीनता और नव्यता का अद्भुत समावेश है या अदृश्य के पुलों के सहारे अतीत को वर्तमान से जोड़ती है जो व्यक्ति के मन व सामाजिक ताने-बाने को स्थिरता प्रदान करती है तथा चरित्र व अस्मिता को लाभान्वित कर प्रशस्ति के पथ खोलती है.अतः संस्कृति साक्षात समाज से आबध्ह है कहा जाता है की संस्कृति एक गुण एवं चेतना है जो साहित्य और कला के माध्यम से प्रतिनिधित्व होकर विस्तार पाती है, साहित्य में तथ्य स्पष्ट रहते हैं किंतु कला में यह सूक्ष्म रूप से आकर के साथ सुनिश्चित रहते हैं, कला साहित्य के विचारों और भावो को दृश्यबिम्ब प्रदान करती है। विचारों को शब्द व रेखा के माध्यम से स्पष्ट रूप में जाना जाता है अतः साहित्य और कला का उद्धव केंद्र एक ही है ,इस शोध पत्र का उद्देश्य भारतीय परंपरा में लोक और जनजाति कलाओं और साहित्य की गहराई और उनके महत्व का विश्लेषण करना है|

Discussion

Citations

Topics

More

Suggest a correction or report