NobleBlocks

Research indexJournal article

बरजकशर परसद सवततरत आनदलन क अनयतम यदध

यादव, रज़ा

International Journal of History1 Jun 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260515/C7008F72DOI10.22271/27069109.2025.v7.i6a.437

Abstract

भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन विश्व की बड़ी घटनाओं में एक रही है। इसने न केवल भारत की दशा-दिशा बदली अपितु दुनियाँ के देशों को भी प्रभावित किया। भारत में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई चट्टानी ब्रिटिश हुकुमत के विरूद्ध लड़ी गई। इसके अनेक चरण थे और प्रत्येक चरण अपने आप में महत्वपूर्ण है यह लड़ाई स्थानीय, प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर विविध चरणों में लड़ी गई। आहुति देने वाले शहीदों की लम्बी सूची है। इसके अनेक नायक भी हुए जिन्होनंे अपने अपने-अपने क्षेत्रों में नेतृत्व संभाला। महानायक के रूप में गाँधी जी आए जिन्होनंे अपने कुशल नेतृत्व से ब्रिटिश सत्ता की नींव हिला डाली। इस मुक्ति संग्राम मे अनेक योद्धाओं का अन्यतम इतिहास मिलता है जिनमें ब्रजकिशोर प्रसाद भी अगली पंक्ति में पांक्तेय है। ब्रजकिशोर प्रसाद का नाम भी उन्हीं महापुरूषों में से एक है जिन्होंने ब्रिटिश साम्रज्यवाद के खिलाफ भारतीय स्वाधीनता संघर्ष में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने न केवल ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीतियों का खुलकर विरोध किया बल्कि देश की आम जनता के मन में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने का कार्य भी किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपने जीवन के शुरूआती दिनों से लेकर जीवनपर्यन्त जुड़े रहें।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report