NobleBlocks

Research indexJournal article

मधय परदश क कषक कलयण यजनओ क पनन जल क गरमण वकस पर परभव क वशलषणतमक अधययन।

भगत, गोयल

Bundelkhand Research Journal30 Jun 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260526/A27DC2CCDOI10.65554/brj.v3i1.03

Abstract

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न कृषक कल्याण योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, ग्रामीण विकास को गति देना और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। यह अध्ययन पन्ना जिले में लागू प्रमुख कृषक कल्याण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, फसल बीमा योजना, कृषि ऋण माफी योजना, और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) व्यवस्था का विश्लेषण करता है। अध्ययन में इन योजनाओं के लाभ, प्रभाव, चुनौतियों और किसानों की आय, ऋण भार, और जीवन स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया गया है। शोध में मात्रात्मक और गुणात्मक अनुसंधान विधियों का उपयोग किया गया है, जिसमें प्राथमिक डेटा (किसानों से साक्षात्कार एवं सर्वेक्षण) और द्वितीयक डेटा (सरकारी रिपोर्ट्स और नीति दस्तावेज) का समावेश किया गया है। अध्ययन के निष्कर्षों से पता चलता है कि कृषि अनुदान, बीमा कवरेज और ऋण माफी योजनाओं ने किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। हालाँकि, योजनाओं के कार्यान्वयन में कई चुनौतियाँ जैसे सूचना की कमी, जमीनी स्तर पर जागरूकता की आवश्यकता, और वितरण में देरी भी देखी गई हैं। अध्ययन यह अनुशंसा करता है कि योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए किसानों को डिजिटल सशक्तिकरण, पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियानों और सीधे बैंक हस्तांतरण (DBT) की पारदर्शी व्यवस्था की आवश्यकता है। यह शोध नीति निर्माताओं, कृषि योजनाकारों और ग्रामीण विकास विशेषज्ञों को नवीन सुधार और नीतिगत सुधारों की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report