NobleBlocks

Research indexJournal article

नर सघरष क यशगथ – 'शकज क दरद'

थोरात

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)11 Jan 2024Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260515/1493A47EDOI10.5281/zenodo.10483549

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के 'शिक्षित बनो, संघठित बनो, संघर्ष करो' इस महामंत्र से यह समाज विद्रोही एवं चेतित बना। उसमें स्वत्व, अस्मिता, आत्मगौरव, आत्माभिमान का भाव जाग उठा, साथ-ही-साथ साहित्यकारों ने अपनी अनुभूति को अभिव्यक्ति देने का प्रयास किया। परिणामतः 'आप बीती' को शब्द बद्ध करके आत्मकथा का सृजन होने लगा। आत्मकथा से यह स्पष्ट होता है, अब दलित शिक्षित बनकर अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहा है। दलित आत्मकथा का साहित्यिक मूल्य होने के साथ-साथ उसका दलित संस्कृति, इतिहास, समस्या तथा चेतना की दृष्टि से महत्त्व रहा है। दलित आत्मकथाएं दलित जीवन, चेतना, विद्रोह का प्रतीक है। दलित आत्मकथाओ के प्रेरणास्थान बुद्ध, कबीर, फुले, शाहू और बाबासाहेब आंबेडकर जी रहे है। दलित आत्मकथाओ की विशेषता है, वह आत्मकथा उस लेखक की एक दलित व्यक्ति की आत्मकथा न होकर दलित समाज की आत्मकथा होती है। दलित आत्मकथाओं में समाजद्वारा दलितो के साथ किए जानेवाले सामाजिक अन्याय, असमानता, जाति भेदभाव, शोषण और अस्पृशता आदि का यथार्थ रूप देखने को मिलता है। भारतीय साहित्यकारों ने समाज जीवन के साथ-साथ नई सोच, नई मान्यता, नए विचार आदि को अंकित किया है, जिसमें परंपरासे शोषित, उपेक्षित, दलित, मजदूर, किसान आदिम अपनी व्यथा-कथा प्रस्तुत करने लगे, साहित्य समृद्धि का यही प्रमाण है। दलित साहित्य में उपन्यास, कहानी, काव्य के साथ आत्मकथा का भी अपना विशिष्ट स्थान है। दलित साहित्यकारों द्वारा लिखी अपनी जीवनी, आत्मकथा साहित्य की विधा बनी है।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report