NobleBlocks

Research index

बहर म वधव एव परतयकत महलओ क समजक और आरथक चनतय : एक कषतरय अधययन

कुमारी, Research

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)30 Jun 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260516/B72FE94EDOI10.5281/zenodo.15757692

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

बिहार में विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ : एक क्षेत्रीय अध्ययन रूबी कुमारी शोधार्थी, मनोविज्ञान विभाग,मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, गया, बिहार, भारत ARTICLE DETAILS ABSTRACT Research Paper Received: 01.06.25 Accepted:09.06.25 Published: 30/06/25 Keywords: विधवा महिलाएँ, परित्यक्त महिलाएँ, सामाजिक बहिष्करण,लैंगिक भेदभाव, सशक्तिकरण यह अध्ययन बिहार राज्य में विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं द्वारा झेली जा रही बहुआयामी सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों का विश्लेषण करता है। पितृसत्तात्मक और पारंपरिक दृष्टिकोण से युक्त समाज में ये महिलाएँ सामाजिक बहिष्करण, अपमान और आर्थिक असुरक्षा की स्थितियों का सामना करती हैं। गया, मधुबनी एवं औरंगाबाद जिलों में किए गए क्षेत्रीय अध्ययन में संपत्ति पर अधिकार, आय के स्रोत, सरकारी योजनाओं तक पहुँच, तथा सामुदायिक भागीदारी जैसे आयामों की समीक्षा की गई। अध्ययन हेतु 200 उत्तरदाताओं (120 विधवा और 80 परित्यक्ता महिलाएँ) से संरचित प्रश्नावली, व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं फोकस ग्रुप चर्चाओं के माध्यम से प्राथमिक आँकड़े एकत्र किए गए। यद्यपि विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना एवं DAY-NRLM (जीविका) जैसी योजनाएँ मौजूद हैं, फिर भी सामाजिक भेदभाव, प्रक्रियात्मक अड़चनें तथा सूचना के अभाव के कारण इन योजनाओं का प्रभाव सीमित पाया गया। निष्कर्षतः यह स्पष्ट होता है कि इन महिलाओं की समस्याएँ केवल व्यक्तिगत या पारिवारिक नहीं हैं, बल्कि संस्थागत उदासीनता और सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों में गहराई से निहित हैं। अध्ययन में सुझाव दिया गया है कि इस वर्ग को सशक्त करने हेतु अधिकार-आधारित नीतिगत ढाँचा, विधिक साक्षरता, एवं भागीदारी परक शासन प्रणाली को अपनाया जाना चाहिए।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report