Research indexJournal article
सवततरत सगरम म करतकर महलओ क भमक
जयंती
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)30 Apr 2025Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260525/774916D1DOI10.5281/zenodo.15544929
सवततरत सगरम म करतकर महलओ क भमक
जयंती · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2025
NobleIDark:/48914/w1/20260525/774916D1DOI10.5281/zenodo.15544929
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
सारांश भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के अनेक पृष्ठ शहीदों की सूचियों से भरे पड़े हैं। परंतु क्रांति से जुड़े काम करने वालों का नाम किसी सूची में नहीं आता जबकि हकीकत यही है कि ‘क्रांति’ सभी के सम्मिलित प्रयासों का फल थी। कहते हैं कि महान आत्माएँ कभी-कभी ही जन्म लेती हैं। ऐसे व्यक्तित्व केवल साधारण रूप से ही जीवन बिता कर संतुष्ट नहीं होते इनके जीवन का प्रत्येक कदम देश व समाज के उत्थान के लिए उठता है और क्रांतिकारी परिवर्तन ले आता है। स्वभाव से ही कोमल समझी जाने वाली नारी जब रण क्षेत्र में उतरी तो अंग्रेज दंग रह गए। देश की आजादी से जुड़ी हर गतिविधि में नारी ने भाग लिया। अपने साहस और अटूट भावना से देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाली कुछ क्रांतिकारी महिलाओं के नाम हैं - कैप्टन लक्ष्मी सहगल, नेली सेनगुप्त, अरुणा आसफ अली, श्रीदेवी मुसद्धी, सुनंदा, बेला मित्रा, कुमारी मैना आदि।