Research indexJournal article
नरमदमय अमतलल वगड क कलपकष
धीमान
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)30 Dec 2019Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260516/B394E206DOI10.5281/zenodo.3587383
नरमदमय अमतलल वगड क कलपकष
धीमान · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2019
NobleIDark:/48914/w1/20260516/B394E206DOI10.5281/zenodo.3587383
Abstract
अमृतलाल वेगड़ जब चलने लगते हैं तो रास्ते थक जाते हैं पर पैर नहीं; कांटे, पत्थर, चट्टानें, बीहड़, जंगल, जानवर, आदिम संस्कृति के लोक मानव, सबके सब नर्मदा का अचमन कर यदि किसी परकम्मी को प्रणाम करते हैं तो वह है सिर्फ एक परकम्मी जिसको नर्मदा ने अपने अमृतजल से नाम दिया है - अमृतलाल वेगड़। 1 आपका जन्म 3 अक्टूबर 1928 को जबलपुर मध्यप्रदेश में हुआ। आपके माता-पिता मूलतः कच्छ गुजरात के रहने वाले थे और बाद में मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में आकर बस गये। वर्तमान में तीन भाईयों का सयुंक्त परिवार है। आप सामान्य कद-काठी, इकहरा बदन, उस पर खादी का कुर्ता पजामा, उन्नत मस्तक, आँखों पर चश्मा आपके व्यक्तित्व का परिचायक है। आप मृदुभाषी, दृढ़ निश्चयी और संवेदनशील व्यक्ति है। आपकी जीवन-संगिनी कान्ता वेगड़ पति और परिवार के प्रति समर्पित सदाचारी, श्रमशील एवं सहृदयी महिला है, जो अपने पति के साथ कदम के साथ कदम मिला कर परकम्मावर्ती रही है। आपका पूरा परिवार गांधी प्रवृत्ति का है। गांधीवादी नियमों को आत्मसात कर स्वयं से संबंधित प्रत्येक कार्य स्वयं करने की आदत है। 2