NobleBlocks

Research indexJournal article

कनदरशसत परदश लददख म परण रजय क मग एव छठ अनसच क परशन

यादव

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)11 May 2024Open access

DOI10.5281/zenodo.12635195

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

This paper has been published in Peer-reviewed International Journal "Shrinkhla Ek Shodhparak Vaicharik Patrika" URL : https://www.socialresearchfoundation.com/new/publish-journal.php?editID=9095 Publisher : Social Research Foundation, Kanpur (SRF International) Abstract : केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में लद्दाख वासियों द्वारा सोनम वांगचुक के नेतृत्व में मौजूदा विरोध प्रदर्शन और छठी अनुसूची के तहत राज्य के दर्जे के लिए की गई मांग ने जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। लद्दाख के लोग अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बनाए रखना चाह रहे हैं। छठी अनुसूची के तहत राज्य के दर्जे के लिए की गई मांग सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि लद्दाख के लोगों के अस्तित्व का मामला है। हिमालय में स्थित लद्दाख एक अत्यधिक पारिस्थितिक महत्व का क्षेत्र है और इस क्षेत्र में ग्लेशियरों के पिघलने से गंभीर स्थिति पैदा हो गई है जो कि इस क्षेत्र के पर्यावरण और लोगों के लिए खतरा है। क्षेत्र के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में सरकार को लद्दाख के लोगों के साथ रचनात्मक बातचीत करनी चाहिए। यह शोध-पत्र लद्दाख में हुए इन विरोध प्रदर्शनों की चिंताओं को दूर करने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता को रेखांकित करता है। शोध-पत्र लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की संभावनाओं पर प्रकाश डालता है। लद्दाख वासियों द्वारा छठी अनुसूची की मांग एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report