NobleBlocks

Research indexJournal article

मबइल तकनक क सभवत आरथक परभव क अधययन

'Madhusudan'

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)31 Jan 2023Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260515/315BB9D4DOI10.5281/zenodo.16641920

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

तकनीकी नवाचारों से उत्पन्न गहन प्रभाव मानव और मशीन उत्पादकता के सकारात्मक प्रभावों से लेकर अंततः दुनिया भर के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने तक रहे हैं। प्रिंटिंग मशीन और स्टीम इंजन ने पहली औद्योगिक क्रांति को, टेलीग्राफ और बिजली ने दूसरी औद्योगिक क्रांति को, कंप्यूटर और इंटरनेट ने तीसरी औद्योगिक क्रांति को उत्प्रेरित किया था, जबकि इंटरनेट और तकनीक चालित 5जी चौथी औद्योगिक क्रांति को उत्प्रेरण और समर्थन प्रदान कर रही है। 5जी तकनीक विकास के विविध क्षेत्रों को अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं में योगदान बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। चौथी औद्योगिक क्रांति स्थापित और उभरती दोनों तकनीकों द्वारा संचालित है, जिसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत डेटा एनालिटिक्स, रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी, 3डी प्रिंटिंग और ड्रोन शामिल हैं। जिस प्रकार, बिजली ने दूसरी और तीसरी औद्योगिक क्रांतियों को संचालित किया, क्योंकि नेटवर्क ने कई उपयोगकर्ताओं और अनुप्रयोगों तक पहुंचने वाले स्थानीय वितरण नेटवर्क के लिए उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन ग्रिड पर विशाल संयंत्रों को जोड़कर बड़े पैमाने की अर्थव्यवस्थाएं सृजित किया है। उसी प्रकार, चौथी औद्योगिक क्रांति की पूरी क्षमता 5जी संचार नेटवर्क के व्यापक परिनियोजन के माध्यम से महसूस की जाएगी। 5जी कनेक्टिविटी के अभूतपूर्व स्तर को सक्षम करेगा, यह पांच प्रमुख कार्यात्मक ड्राइवरों- सुपरफास्ट ब्रॉडबैंड, अति विष्वसनीय-कम विलंब संचार, व्यापक मशीनी संचार, उच्च विष्वसनीयता/उपलब्धता और कुशल ऊर्जा उपयोग के साथ 4जी नेटवर्क को अपग्रेड करेगा। ये परिभाषित विशेषताएं विनिर्माण, परिवहन, सार्वजनिक सेवाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा और कार्य संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों को बदल देंगी।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report