NobleBlocks

Research indexJournal article

समजक वकस क सनदरभ म गधज क परथमक अथव बनयद शकष क उपदयत

निधि

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)16 Feb 2020Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260521/44194F9EDOI10.5281/zenodo.3786886

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने एक वैकल्पिक मॉडल का सूत्रपात किया, जिसे बुनियादी शिक्षा के नाम से जाना जाता है। इसका जिक्र उनकी किताब वर्धा की शिक्षा योजना या नई तालीम में मिलता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज भी इन विचारों का महत्व ज्यों का त्यों बना हुआ है। उनको स्वीकार करने के लिए अलग शब्दों का चुनाव भले ही कर लिया गया हो, मगर उनकी मूल आत्मा वही है। अविनाशलिंगम के शब्दों में ‘‘बुनियादी शिक्षा हमारे राष्ट्रपिता का अंतिम और संभवतः महानतम् उपहार है।’’सन् 1937 में गांधीजी ने वर्धा में हो रहे ‘अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन’ जिसे ‘वर्धा शिक्षा सम्मेलन’ कहा गया था। उसमें अपनी बेसिक शिक्षा की नयी योजना को प्रस्तुत किया। जो कि मेट्रिक स्तर तक अंग्रेजी रहित तथा उद्योगांे पर आधारित थी। जामिया मिलिया के तत्कालिक पिं्रसिपल डॉ॰ जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में ‘जाकिर हुसैन समिति’ का निर्माण किया गया तथा गांधीजी के शिक्षा संबंधी विद्यायें तथा सम्मेलन द्वारा पारित किये गये प्रस्तावों के आधार पर ‘नई तालिम’ (बुनियादी शिक्षा) की योजना तैयार की गई। तथा 1938 में हरिपुर के अधिवेशन ने इन रिपोर्ट को स्वीकृति दी। जो कि ‘वर्धा-शिक्षा-योजना’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ और बुनियादी शिक्षा का आधार है।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report