Research indexJournal article
मधयकलन कष वयवसथ म उतपदन तकनक वशषटत क महतत
kumar
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)20 Feb 2021Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260522/599F59BCDOI10.5281/zenodo.15303790
मधयकलन कष वयवसथ म उतपदन तकनक वशषटत क महतत
kumar · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2021
NobleIDark:/48914/w1/20260522/599F59BCDOI10.5281/zenodo.15303790
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
प्राचीन काल की भांति मध्यकाल में भी भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान थी। मुगल साम्राज्य की लगभग 85 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में निवास करतीथी।1 लघु उद्योग एवं व्यापार आदि की अच्छी वृद्धि के बाद भी तत्कालीन आर्थिक गतिविधियों में कृषि कार्य सर्वोपरि था। यद्यपि देखा जाए तो 1991 के आर्थिक सुधारों से पहले के आधुनिक भारत में भी कृषि क्षेत्रा की हिस्सेदारी हमारी जी.डी.पी. में अधिक बनी रही। प्रारम्भिक मध्यकालीन अर्थव्यवस्था ;750-1200द्ध के स्वरूप की बात की जाए तो यह एक सामंतवादी स्वरूप था जो गुप्त काल से प्रारम्भ होकर इसकाल में सामंतवादी उत्पादन प्रणाली विकसित कर चुका था। भूमि अनुदान इस काल की विशेषता बन गया। आत्मनिर्भर ग्रामीण इकाइयों का उदय हुआ जिसके चलते कृषि एवम् कृषि से जुड़ी विधियों में विषमता आई। तथ्यपरक बात है कि जिस क्षेत्रा पर निर्भरता बढ़ती है उसी का विकास होता है तथा विभिन्न आयामों से उस क्षेत्रा की उन्नति के प्रयास किए जाते है। यही बात प्रारम्भिक मध्यकाल के संदर्भ में भी है। कृषि-निर्भरता बढ़ने से इस काल में विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न विशेषताएँ लिए कृषि से जुड़ी तकनीकीका विकास हुआ जिससे मुख्य रूप से सिंचाई व्यवस्था तथा पफैसलों के पैटर्न में क्षेत्राीय विषमता दिखाई पड़ती है। आगे चलकर ये विधियाँ एवम् तकनीकें मध्यकालीन विधियों के साथ मिलकर मध्यकालीन कृषि को और भी समृ( बनाती है। दिल्ली सल्नतन काल में कृषि गत तकनीकी परिवर्तन अवश्य ही दिखाई पड़ता है। इसी काल में कृषि-अधिशेष बढ़ने लगा था जिसके कारण कुछ नगरोंका विकास इस काल में हुआ। मुगलकाल में हुए भूमि सुधारों से अत्यधिक कृषि अधिशेष राज्य को प्राप्त होने लगा जिसके चलते व्यापार-वाणिज्य में वृद्धि हुई और नगरीकरण की प्रक्रिया अपने चरम को प्राप्त कर गई। मुगल काल में शहरीकरण का विकास ब्रिटेन से अधिक तेजी से हुआ।2 1600 ई. के आसपासइंग्लैंड में 13 प्रतिशत दर के मुकाबले मुगलकालीन शहरी केंद्रों की जनसंख्या वृद्धि दर 16 प्रतिशत से भी अधिक थी।3 अतः इस पेपर का मुख्य उद्देश्य मध्यकाल में आई उत्पादन-तकनीक परिवर्तन कराने के साथ उन प्रारम्भिक मध्यकालीन क्षेत्रीय विधियों को प्रकाशित करना जिन्होंने मध्यकाल में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन उत्पादन प्रणालियों की विशिष्टता इसी तथ्य से आंकलित होती है कि ये तकनीक ब्रिटिश मुक्त भारत में भी प्रयोग में लायी जाती रही है। रहट की गियर प्रणाली आज भी भारत के कई क्षेत्रों में उपयोग में लाई जा रही है जो तत्कालीन तकनीकी रूप में बहुत उन्नत अवस्था में थी। इस पर केवल हाल ही में बिजली की ट्यूबवैलों द्वारा श्रेष्ठता स्थापित की गई हैं।