NobleBlocks

Research indexJournal article

सवम दयनद सरसवत क सतर वमरश सबध दषटकन

उषमवार

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)30 Jan 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260523/6CEF392ADOI10.5281/zenodo.14792662

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

स्वामी दयानन्द सरस्वती ने जहाँ अपने समय में, भारत में प्रचलित विविध कुरीतियों, अन्धविश्वासों तथा मिथ्या धारणाओं के उन्मूलन का बीड़ा उठाया, वहाँ स्त्री-जाति को दयनीय स्थिति से उबारकर समाज में उचित स्थान दिलाने का भी भरसक प्रयास किया। उस समय स्त्रियों की अवस्था बड़ी सोचनीय थी स्त्री शिक्षा का प्रसार नाम को भी नहीं था स्त्रियों को शिक्षित करना सर्वथा अनावश्यक समझा जाता था। घरों में उनका सम्मान भी नहीं होता था, अपितु वे ताड़न की ही अधिकारिणी समझी जाती थी। विधवाओं का मांगलिक उत्सवों में भाग लेना अच्छा नहीं समझा जाता था बल्कि यदि इस समय उनके दर्शन हो जाए तो अशुभ होने की भावना लोगों में विद्यमान हो चुकी थी। विधवाएँ या तो मृत पति के साथ सती हो जाती थीं या जीवन भर कष्ट भोगती रहती थी और समाज से अपमानित होती रहती थीं। नारियों को वेद पढ़ने के अधिकार से भी वंचित रखा गया था। वे बाहर नहीं निकलती थीं, घर में भी उन्हें पर्दे में रहना पड़ता था। नारी के विदूषी और अध्यापिका बनने की बात कोई स्वप्न में भी नहीं सोच सकता था। स्वामी दयानन्द ने नारी के विषय में प्रचलित समाज के इन हीन विचारों को परिवर्तित करने के लिए और समाज में नारियों को उच्च स्थान दिलाने के लिए वेदों को आधार बनाकर अपनी लेखनी और वाणी को प्रवृत्त किया।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report