NobleBlocks

Research indexJournal article

भरत-नपल सम कषतर म थर महलओ क शकष: चनतय और सभवनए (पलय तहसल, लखमपर खर, उततर परदश क एक अधययन)

विश्वकर्मा

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)15 Jul 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260524/3B717DA7DOI10.5281/zenodo.15927227

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

यह शोध लेख भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र, विशेषतः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की पलिया तहसील में निवास करने वाली थारू समुदाय की महिलाओं की शैक्षिक स्थिति का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। थारू महिलाएं एक पारंपरिक, जनजातीय एवं सामाजिक रूप से वंचित समुदाय से संबंध रखती हैं, जो ऐतिहासिक रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों और वनों में जीवन यापन करती आई हैं। उनकी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ और जीवनशैली उन्हें मुख्यधारा की सामाजिक एवं शैक्षिक संरचना से अलग करती हैं। यह अध्ययन दर्शाता है कि थारू महिलाएं शिक्षा तक पहुँच के संदर्भ में कई जटिल सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और आधारभूत चुनौतियों का सामना करती हैं। इनमें विद्यालयों की भौगोलिक दूरी, मातृभाषा और माध्यम भाषा के बीच अंतर, पारंपरिक लिंग भूमिकाएं, बाल विवाह, और सामाजिक भेदभाव जैसे प्रमुख अवरोध शामिल हैं। यह शोध माध्यमिक साहित्य, सरकारी आंकड़ों तथा गैर-सरकारी संगठनों की रिपोर्टों के गुणात्मक विश्लेषण पर आधारित है। इसमें कौशल विकास कार्यक्रमों, व्यावसायिक प्रशिक्षण पहलों और हाल के सरकारी एवं गैर-सरकारी हस्तक्षेपों की प्रभावशीलता की समीक्षा की गई है। विशेष रूप से यह लेख यह समझने का प्रयास करता है कि किस प्रकार की नीतियाँ और कार्यक्रम थारू महिलाओं के शैक्षिक सशक्तिकरण में प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। अंततः, यह अध्ययन थारू महिलाओं की शिक्षा को समग्र रूप से प्रोत्साहित करने हेतु नीतिगत सुझाव प्रस्तुत करता है, जो न केवल उनके व्यक्तिगत सशक्तिकरण में सहायक होंगे, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के सतत और समावेशी विकास को भी दिशा प्रदान करेंगे।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report