NobleBlocks

Research indexJournal article

अनज फसल क आनवशक सधर म जव-परदयगक तकनकय क उपयगत एव भवषय क सभवनए

अभिषेक कुमार

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)16 Aug 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260515/B9E4CF38DOI10.5281/zenodo.16887162

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

विश्व की बढ़ती जनसंख्या, सीमित कृषि योग्य भूमि और जलवायु परिवर्तन के संकट के बीच अनाज फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार समय की प्रमुख आवश्यकता बन गई है। परंपरागत प्रजनन विधियों की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी तकनीकियों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इनमें आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलें, जीनोम - संपादन, मार्कर - सहायतित चयन और ऊतक संवर्धन जैसी तकनीक प्रमुख हैं, जो रोग एवं कीट प्रतिरोध, पोषक मूल्य संवर्द्धन, सूखा, लवणता एवं तापीय तनाव जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के प्रति सहनशीलता विकसित करने में सहायक हैं। इन तकनीकों के माध्यम से उच्च उपज देने वाली और गुणवत्ता युक्त किस्में विकसित की जा रही हैं और खाद्य सुरक्षा को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। यह अध्ययन इन उन्नत जैव-प्रौद्योगिकी विधियों के सिद्धांत, उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित है, जिससे सतत कृषि विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति और वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती सुनिश्चित की जा सके।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report