NobleBlocks

Research indexBook chapter

एक ययवर पतरकर: परमद रजन

सिंह

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)1 Jan 2016Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260524/1236865FDOI10.5281/zenodo.7537069

Abstract

पत्रकारिता सार्वजनिक दायित्व से परिपूर्ण एक प्रकृष्ट कला है जैसा कि कार्लांइन ने कहा है कि ‘महान है पत्रकारिता, लोकमानस को प्रभावित करने वाला होने के कारण पत्रकार क्या विश्व का शासक नहीं ? वास्तव में रोचक एवं चुनौतीपूर्ण इस पेशे में वही सक्षम सिद्ध होगा जिसमें कवि की कल्पना शक्ति, कलाकार की सृजनात्मक योग्यता, न्यायाधीश की विषयनिष्ठा, वैज्ञानिक की सुस्पष्टता और कम्प्यूटर मशीन की गति हो।’ प्रमोद रंजन पत्रकारिता के इन सभी गुणों से परिपूर्ण हैं। भारत के इस यशस्वी पत्रकार की पत्रकारिता ने हिंदी पत्र-साहित्य में लोकप्रियता का अभूतपूर्व मानदंड स्थापित किया है। उनके द्वारा सामाजिक, राजनीतिक, साहित्यिक एवं अन्य विषयों पर लिखे गए लेख मील का पत्थर बन गए हैं। इस पत्रकार की उम्र अभी कम है, पर उम्र का कोई सीधा संबंध किसी क्षेत्र में उसके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों से नहीं होता है। कई साहित्यकार-पत्रकार शतायु हुए, पर जरूरी नहीं है कि उनके द्वारा किए गए कार्य भी उत्कृष्ट हो। हिंदी में ही भारतेंदु ने सिर्फ पैंतीस साल की उम्र पायी थी लेकिन उन्‍होंने साहित्य में इतना काम कर दिया कि कई साहित्यकार सौ वर्षों में भी नहीं कर पाए। वे अल्पायु के बावजूद हिंदी साहित्य के युग-निर्माता बने। उनके नाम पर हिंदी साहित्य में एक कालखंड का नामकरण किया गया है।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report