Research indexJournal article
समन नगरक सहत और मनवधकर
अखिलेश
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)15 Dec 2023Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260521/954ED91CDOI10.5281/zenodo.10445070
समन नगरक सहत और मनवधकर
अखिलेश · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2023
NobleIDark:/48914/w1/20260521/954ED91CDOI10.5281/zenodo.10445070
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
भारत विविध धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं का देश है। प्रत्येक समुदाय के अपने व्यक्तिगत कानून और रीति-रिवाज हैं जो उनके नागरिक मामलों को नियंत्रित एवं विनियमित करते हैं। ये कानून और प्रथाएँ विभिन्न क्षेत्रों, संप्रदायों और समूहों में व्यापक रूप से भिन्न-भिन्न हैं। ऐसी विविधता के बीच एक समान आधार और एकरूपता पा सकना अत्यंत कठिन एवं जटिल है। समान नागरिक संहिता भारत में एक अत्यधिक विवादित और राजनीतिक रूप से ज्वलंत मुद्दा रहा है। भारत के विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के संबंध में सार्वजनिक मत और प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं। समान नागरिक संहिता एक प्रस्ताव है जो विभिन्न धार्मिक समुदायों के व्यक्तिगत कानून को सभी नागरिकों के लिये एक समान समूह में प्रतिस्थापित करने का लक्ष्य रखता है। एक समान नागरिक संहिता परस्पर विरोधी विचारधाराओं वाले कानून के प्रति असमान निष्ठाओं को दूर करके राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य में मदद करेगी। सभी नागरिकों के मानवाधिकारों की रक्षा करने, मानवीय गरिमा का सम्मान करते हुए उन्हें सुरक्षा बोध कराने और सभ्य समाज के मानकों पर खरा उतरने के लिए समान नागरिक संहिता जरूरी है।