NobleBlocks

Research indexJournal article

भरत म सतर शकष क सथत

Talekar

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)5 Apr 2024Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260516/59F251F7DOI10.5281/zenodo.11178366

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

शोध सार: मानव सभ्यता के विकासक्रम में आरंभ से लेकर अब तक जहाँ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक स्थितियों में निरंतर विकास एवं बदलाव आया वहीं भारतीय स्त्री के जीवन में भी काफी बदलाव के बावजूद शिक्षा के अभाव के चलते उनकी स्थिति निरंतर दयनीय होती चली गई। भारत में वैदिक काल में स्त्री की छवि सम्मानजनक थी। उन्हें समाज में अत्यंत प्रतिष्ठापूर्ण स्थान प्राप्त था एवं वे शिक्षा ग्रहण कर सकती थी। सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात तो यह थी कि उन्हें स्वैच्छिक रूप से विवाह या विवाह योग्य वर का चयन करने का अधिकार भी प्राप्त था। प्राचीन भारतीय परम्परा में स्त्रियों को पृथ्वी पर समस्त दैवीय गुणों का प्रतीक बताया गया है, यथा सोम ने अपनी समस्त पवित्रता नारियों को प्रदान की है, तो गन्धर्वों ने उन्हें अपनी मृदु वाणी प्रदान की है तथा अग्नि ने उन्हें अत्यंत आकर्षक बनाने के लिए अपनी समस्त चमक उन पर न्यौछावर कर दी है। इस बात को सहर्ष स्वीकार किया गया है कि सम्पूर्ण मानव जीवन का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो स्त्रियों के बिना पूर्ण हो। परन्तु मध्यकाल में मुगलों तथा उसके पहले के मुस्लिम आक्रमणकारियों के शासनकाल में महिलाओं की दशा में अत्यधिक गिरावट आई। शिक्षा का अधिकार भी उनसे छिन लिया गया एवं उनकी स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस काल में अशिक्षा एवं विभिन्न तरह की बंदिशों जैसे, पर्दा प्रथा, विधवा विवाह पर रोक, बाल-विवाह आदि के कारण स्त्रियाँ घरों की चहारदीवारी में कैद होती गईं। ईस्ट इण्डिया कंपनी के शासन में स्त्री शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। परन्तु ईसाई मिशनरियों ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए कुछ विद्यालय अवश्य खोले। आधुनिक काल में ब्रिटिश भारत के अन्तर्गत उन्नीसवीं सदी के पूर्वार्द्ध में भारत के कुछ महान समाज सुधारकों जैसे राजा राममोहन राय, स्वामी विवेकानंद, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, स्वामी दयानंद सरस्वती, केशवचंद्र सेन आदि के सतत् प्रयास से स्त्री जीवन पर लगी कई तरह की पाबंदियाँ हटीं। उन्हें समाज में बराबरी का स्थान मिलना आरंभ हुआ। आजादी के बाद सरकार ने निरंतर कानूनी बदलाव कर स्त्रियों की स्थिति एवं उनकी शिक्षा में सुधार करने का प्रयास किया। शिक्षा किसी भी व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के विकास की धुरी होता है। इस कारण स्त्री शिक्षा के द्वारा पारिवारिक विघटन को रोका जा सकता है, लगातार बढ़ती आबादी पर प्रभावी रोक लगायी जा सकती है एवं कई प्रकार की सामाजिक समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। हमें आज देश और समाज की उन्नति एवं विकास के लिए स्त्रियों की शिक्षा को बढ़ावा देना ही होगा। जिससे भारत की स्त्रियाँ सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report