Research index
सदधमख नहर परयजन कषतर म फसल परतरप क नरधरण म गर-भतक करक क परभव: एक भगलक अधययन
सन्दीप, सिंह
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)19 Sep 2024Open access
सदधमख नहर परयजन कषतर म फसल परतरप क नरधरण म गर-भतक करक क परभव: एक भगलक अधययन
सन्दीप, सिंह · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2024
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
किसी भी प्रदेश की कृषिगत दशाओं के निर्धारण में भौतिक कारकों के साथ-साथ गैर भौतिक कारक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कृषि पर गैर भौतिक कारकों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। गैर भौतिक कारकों में शिक्षा, तकनीकी व परंपरागत विचारधारा आदि को सम्मिलित किया जाता है, जो कृषि प्रतिरूप को प्रभावित और परिवर्तित करते हैं। प्रस्तुत शोध कार्य में सिद्धमुख नहर परियोजना क्षेत्र के फसल प्रतिरूप को प्रभावित करने वाले कृषि के गैर भौतिक कारकों का विश्लेषण शोध की मात्रात्मक पद्धति को अपनाते हुए द्वितीयक आंकड़ों को आधार बनाकर किया गया है। आंकड़ों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सभी गैर भौतिक कारकों का तुलनात्मक विश्लेषण अलग-अलग वर्ष के आधार पर किया गया है। फसल प्रतिरूप कृषि में प्रयुक्त होने वाली मशीनरी, कृषि जोत का आकार, उन्नत बीज, किसानों की कृषि के प्रति जागरूकता, रासायनिक खाद, कीटनाशक रसायन आदि से काफी प्रभावित होता है। सिद्धमुख नहर परियोजना क्षेत्र में समय के साथ उपरोक्त वर्णित गैर भौतिक कारकों में कितना परिवर्तन हुआ है, इसका विश्लेषण इस शोध कार्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।