Research index
वनय पतरक म तलस क सकषम एव बहआयम कवयदषट क अधययन
गुप्ता
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)4 Oct 2024Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260525/AA064F06DOI10.5281/zenodo.14512069
वनय पतरक म तलस क सकषम एव बहआयम कवयदषट क अधययन
गुप्ता · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2024
NobleIDark:/48914/w1/20260525/AA064F06DOI10.5281/zenodo.14512069
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
तुलसी के बारह ग्रंथ प्रामाणिक माने जाते हैं, जिनमें पांच ग्रंथ अति प्रसिद्ध हैं- रामचरित. मानस, विनय पत्रिका, कवितावली, गीतावली और दोहावली। विनय पत्रिका ब्रजभाषा में संत तुलसीदास की रचना है। कहा जाता है कि तुलसीदास असी घाट पर रहते थे ।वहां उन्हें रात्रि में कलियुग कष्ट देने लगा। तुलसीदास ने हनुमान जी का ध्यान किया और उनके निर्देश दिये जाने पर उन्होंने विनय-पत्रिका की रचना की। विनय पत्रिका को विनय के पद भी कहा जाता है। ब्रजभाषा संतों, भक्तों,वैष्णवों की सबसे प्रिय भाषा रही है। संत तुलसीदास से पहले भक्त कवि सूरदास ने भगवान् श्रीकृष्ण की भक्ति की यमुना ब्रजभाषा में ही बहाई थी।जिसमें अवगाहन कर संत- समाज अपने को धन्य समझता था। संत तुलसीदास ने भी ब्रजभाषा में श्री राम- भक्ति की भागीरथी प्रवाहित की जिसमें डुबकी लगाकर भक्तजन धन्य हो जाते हैं। इसमें भगवान् श्री राम की विनती एवं उनके गुणों के बखान हैं। विनय पत्रिका आध्यात्मिक जीवन को दर्शाती है। इस में सम्मलित पदों की संख्या 279 है। विनय पत्रिका तुलसीदास के 279 स्तोत्र गीतों का संग्रह है। प्रारम्भ के 63 स्तोत्र और गीतों में गणेश, शिव, पार्वती, गंगा, यमुना, काशी, चित्रकूट, हनुमान, सीता और विष्णु के एक विग्रह विन्दु माधव के गुणगान के साथ राम की स्तुतियाँ हैं। तुलसीदास जी ने जो भी काव्य रचना की है उसको पढ कर मन मे भक्ति का संचार हो जाता। प्रस्तुत विनय पत्रिका आधारित शोध पत्र के अंतर्गत तुलसीदास के जीवन के और विनय पत्रिका लेखन के कुछ अनछुए पहलुओं को प्रस्तुत किया गया है साथ ही प्रमुखतः विचार विकास को क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत कर अध्ययन की वैज्ञानिक प्रकृति को सुनिश्चित किया गया है।