Research indexJournal article
दलत-चतन क अवधरण और नरल क सहतय
पाल
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)10 Oct 2025Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260521/9F32B4BFDOI10.5281/zenodo.17314025
दलत-चतन क अवधरण और नरल क सहतय
पाल · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2025
NobleIDark:/48914/w1/20260521/9F32B4BFDOI10.5281/zenodo.17314025
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
महात्मा गाँधी द्वारा समाज के जिस वर्ग के लिए हरिजन शब्द का प्रयोग किया गया था उसका मतलब ऐसी जातियों से है, जिनको जातीय पदानुक्रम में निम्नतम स्थान और अस्पृश्य सामाजिक प्रस्थिति पर रखा गया है। इनके लिए ‘दलित वर्ग’ शब्द का प्रयोग भी प्रचलित है जिसका सर्वप्रथम प्रयोग डॉ० अम्बेडकर ने किया था और इस शब्द का अभिप्राय लोगों के ऐसे वर्गों एवं श्रेणियों से है जो गरीब, शोषित, पीड़ित एवं वंचित तथा सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक एवं राजनीतिक रूप से पदच्युत थे। किन्तु, पहली बार औपनिवेशिक शासन और आजाद भारत में इस स्वर ने एक समग्र रूप से संश्लेषित समाज की पुनर्रचना के लिए बाध्य कर दिया क्योंकि, अंग्रेजी शासनकाल ने दलित-चेतना को मजबूती प्रदान की। अनेक प्रकार के व्यावसायिक एवं शिल्प गुणों में निपुण ये श्रमजीवी जातियाँ कुम्हार, लुहार, बढ़ई, दर्जी, कहार, पनिहार, पनवाड़ी और मूर्तिकार,चर्मकार ही वह 'दलित समुदाय' है जो खेतों की जुताई, बुआई, कटाई, निराई के काम के साथ वतन का वास्तविक निर्माण करता था। साहित्य की दुनिया में प्रमुख स्थान रखने वाले महाप्राण निराला जन्म से सवर्ण होते हुए भी दलितों के सर्वांगीण विकास के प्रबल समर्थक थे। वे मानव के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और शैक्षिक उन्नति के माध्यम से विकास के प्रबल समर्थक थे। दलितों के प्रति केवल सहानुभूति दिखाना एक बात है और उनकी उन्नति के लिए सोचना और काम करना दूसरी बात है । निराला ने न केवल दलितवर्ग की विविध समस्याओं पर मानवतावादी दृष्टिकोण से विचार किया बल्कि समाधान भी प्रस्तुत किया है। समाज में जब तक असमानता रहेंगी तब तक निराला साहित्य की प्रासंगिकता बनी रहेगी। मुख्य शब्द: निराला का दलित-बोध, साहित्य में सामाजिक-न्याय की विचारधारा।