NobleBlocks

Research indexJournal article

सजवज क उपनयस सहतय म भरतय कसन क जवन परवस ।

खरात

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)30 Sep 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260516/C23F964DDOI10.5281/zenodo.17511358

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

संजीवजी के उपन्यास “फाँस” में भारतीय किसान के जीवन की दारुण यात्रा को मार्मिक रूप से प्रस्तुत किया गया है। यह उपन्यास विदर्भ क्षेत्र के किसानों की दुर्दशा, उनके संघर्ष, आर्थिक संकट, सामाजिक भेदभाव और आत्महत्याओं की भयावह सच्चाई को उजागर करता है। नायक शिबू की कहानी के माध्यम से लेखक ने दिखाया है कि किस प्रकार कर्ज, सूखा, सरकारी नीतियों की विफलता और सामाजिक दबाव के चलते किसान जीवन से निराश होकर मृत्यु को गले लगाता है। यह कथा केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन समस्त किसानों की त्रासदी है जो जीविका के लिए संघर्ष करते-करते जीवन खो बैठते हैं। “फाँस” आधुनिक भारत के विकास मॉडल की खोखली हकीकत और किसानों की स्थिति पर तीखा प्रहार करती है।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report