NobleBlocks

Research indexJournal article

पलस क आधनककरण एव उनक समसयए

सिंह

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)5 Oct 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260525/22958740DOI10.5281/zenodo.17553638

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

हमारे देश में विभिन्न प्रकार के अपराध हैं जैसे आर्थिक अपराध, सामाजिक अपराध, पारिवारिक अपराध एव व्यापारिक अपराध इन सभी अपराधों को रोकने के लिये पुलिस का आधुनिकीकरण होना आवश्यक है। हमारे देश में अपराधों को रोकने के लिये बहुत से संवैधानिक कानून बनाये हैं। आर्थिक अपराध रोकने के लिये अब अनेक देशों के न्याय तथा पुलिस विभाग में पारस्परिक संधि हो गयी है ताकि अन्तर्राष्ट्रीय अपराधियों के साथ निपटा जा सके। आर्थिक अपराध शासन के उच्च स्तर पर बैठे लोग तथा उच्च श्रेणी के व्यापारी तथा व्यवसायी आर्थिक अपराध करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ही अभी तक एकमात्र देश है जिसने 2018 में एक कानून द्वारा अपने देश के किसी व्यापारी व्यवसायी को दूसरे देश के सरकारी अफसरों को सहूलियत तथा सुविधा प्राप्त करने के लिये नकद या सामग्री में घूस देने को दण्डनीय अपराध माना है। उस देश का कानून किसी भी व्यापारी या व्यवसायी संस्था को किसी राजनैतिक दल को चन्दा देना गुरुतम अपराध माना है। 2006-2008 में इस अपराध में बहुत से व्यापारी संगठनों पर जुर्म कायम हुए थे। चाहे उस समय के शासकदल को ही चन्दा क्यों न दिया हो, वृद्धि को कार्यवाही करनी पड़ती है। व्यापारी विषयों में जहाँ धोखाधड़ी का सन्देह हो एक राज्य का व्यक्ति जब दूसरे राज्य में पकड़ा गया हो और उसके मुकद्दमें में गवाही दिलानी हो तो जिस राज्य का नागरिक है उसे इस कार्य में पूरा सहयोग दिलाना होगा। इस सम्बन्ध में हेग (नीदरलैण्ड की राजधानी) में 18 मार्च 1970 को एक संहिता स्वीकार हुई थी जिसे बहुत से देशों ने स्वीकार किया था। इसकी धारा 7-8-9 तथा 12 के अनुसार जिस अदालत में मुकदमा हो वह दूसरे देश से साक्षी के समय अपना प्रतिनिधि भेजने को कह सकता है। मुख्य बिन्दु - अपराध, आधुनिकीकरण, पारस्परिक, कानून, राजनैतिक

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report