NobleBlocks

Research indexJournal article

वशवक परपरकषय म हद भष क महततव

कोळी

International Journal of Advanced Academic Studies1 Jul 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261005/48CD2F41DOI10.33545/27068919.2025.v7.i7c.1741

Abstract

हिंदी भाषा आज विश्व परिदृश्य पर एक सशक्त अभिव्यक्ति का माध्यम बन चुकी है। यह केवल भारत की राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक, सामाजिक और बौद्धिक पहचान का प्रतीक है। हिंदी का वैश्वीकरण उस ऐतिहासिक प्रक्रिया का परिणाम है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक पहुँच, प्रवासी समुदायों की भूमिका और सूचना-प्रौद्योगिकी का प्रभाव एक साथ जुड़ा हुआ है। वैश्विक संचार की इस सदी में हिंदी का स्थान केवल साहित्यिक अभिव्यक्ति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह राजनीति, अर्थशास्त्र, विज्ञान और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों में प्रयोग की जा रही है। अतः हिंदी के इस अंतरराष्ट्रीय रूप का गहन अध्ययन आवश्यक हो जाता है।हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। Ethnologue (2024) के अनुसार हिंदी बोलने वालों की संख्या विश्व में लगभग ६० करोड़ से अधिक है, जिससे यह विश्व की तृतीय सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनती है। भारत के अतिरिक्त मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, त्रिनिदाद, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में हिंदीभाषी समुदायों की सशक्त उपस्थिति है। प्रवासी भारतीयों ने हिंदी को न केवल जीवित रखा, बल्कि उसे स्थानीय संस्कृतियों में समाहित भी किया। विश्व हिंदी सम्मेलन, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) तथा संयुक्त राष्ट्र जैसे मंचों पर हिंदी के प्रयोग से उसका अंतरराष्ट्रीय महत्त्व और भी बढ़ा है। डिजिटल युग में हिंदी ने नए माध्यमों के द्वारा अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफॉर्म, यूट्यूब, ई-पत्रकारिता और ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से हिंदी सामग्री का वैश्विक प्रसार अत्यधिक हुआ है। Google, Microsoft और अन्य तकनीकी कंपनियों द्वारा हिंदी का स्थानीयकरण (Localization) किए जाने से यह इंटरनेट की प्रमुख भाषाओं में सम्मिलित हो चुकी है। डिजिटल माध्यमों ने हिंदी को एक

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report