NobleBlocks

Research indexJournal article

भरतय समज म गरमण कषतर क महलओ क आरथक, रजनतक, व वयवसयक सथत क अधययन।

प्रोफेसर

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)30 Dec 2024Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260525/E482F7EDDOI10.5281/zenodo.18075761

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

हम सभी जानते हैं कि भारतीयों का मुख्य व्यवसाय कृषि से अपनी आय अर्जित करना वह देश की उन्नति में अपना योगदान देना है कृषि ग्रामीण क्षेत्रों में आय का एक प्रमुख स्रोत है ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग कृषि उत्पादन से ही अपनी आय अर्जित में आजीविका चलाते हैं। साथ ही साथ देश भी आर्थिक रूप से कृषि पर आधारित है। यदि यह कहा जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ही भारतीय आत्मा का निवास है तो इसे नकारा नहीं जा सकता जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुष व्यवसाय के रूप में मुख्यतः कृषि चुनते हैं इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी भी प्रत्येक क्षेत्र में देखी जा सकती है ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने आप को आर्थिक तोर पर सक्षम समर्थ बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यवसायों का चुनाव कर रही है। चाहे वह पशुपालन हो चाहे वह किसी प्रकार के हथकरघा कड़ाई से जुड़ा हुआ कोई व्यवसाय हो अथवा राजनीतिक रूप से सक्रियता भी महिलाओं की ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक रूप से देखी जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने आप को ही नहीं बल्कि समाज व राष्ट्र को भी आर्थिक सहायता में विकसित बनाने का कार्य कर रही है। महिलाएं पिछले कुछ दशकों में स्वयं तो आत्मनिर्भर बनी है। साथ ही साथ उन्होंने अपने परिवार को भी सक्षम में विभिन्न आयाम अधिक समर्थ बनाने का कार्य किया है इसके विभिन्न उदाहरण समाज में देखने को आज मिल सकते हैं इस शोध पत्र में यही अध्ययन किया गया है कि किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने आप को आर्थिक व्यावसायिक व राजनीतिक रूप से सक्रियता प्रदान कर रही है वह किस प्रकार अपनी भागीदारी समाज व राष्ट्र के विकास में लग रही हैं।

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report