Research index
आदवस समज म बरस मड क औपनवशवद क वरदध परशसनक नतय
दीक्षित
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)4 Jun 2025Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260525/5F58280FDOI10.5281/zenodo.16761951
आदवस समज म बरस मड क औपनवशवद क वरदध परशसनक नतय
दीक्षित · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2025
NobleIDark:/48914/w1/20260525/5F58280FDOI10.5281/zenodo.16761951
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
बिरसा मुंडा 19वीं सदी के अंत में भारत के आदिवासी समुदायों के एक महान नेता और जननायक के रूप में उभरे, जिनका संघर्ष ब्रिटिश औपनिवेशिक प्रशासन की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ था।ब्रिटिश शासन ने परंपरागत आदिवासी सामाजिक संरचनाओं को तोड़ते हुए ज़मींदारी प्रथा और कठोर वन कानून लागू किए, जिससे आदिवासियों का जीवन, आजीविका और सांस्कृतिक स्वतंत्रता खतरे में पड़ गई।बिरसा मुंडा की प्रशासनिक नीतियां मुख्य रूप से आदिवासी समाज में सुधार और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष पर केंद्रित थीं। बिरसा मुंडा का आंदोलन लोक प्रशासन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सवाल उठाता है, बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासनकी अन्यायपूर्ण नीतियों के विरुद्ध"उलगुलान" (महाविद्रोह) का नेतृत्व किया, जो एक संगठित प्रयास था प्रशासनिक अन्याय के खिलाफ आदिवासी चेतना को जागृत करने का जैसे - कि प्रशासन की वैधता का स्रोत क्या है? प्रशासनिक निर्णयों में सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय आवश्यकताओं को किस हद तक महत्व दिया जाना चाहिए? उनका संघर्ष यह स्पष्ट करता है कि यदि प्रशासन जनसमुदाय की सामाजिक संरचना और अधिकारों का सम्मान नहीं करता, तो वह अपनी नैतिक और राजनीतिक वैधता खो देता है। बिरसा का "मुंडा राज" का सपना विकेंद्रीकृत, न्यायपूर्ण और स्थानीय स्वशासन पर आधारित प्रशासनिक व्यवस्था की मांग का प्रतीक था। जिसके परिणामस्वरूप बिरसा के व्यक्तित्व और विरासत को राजनीतिक कार्रवाई के लिए नियोजित किया गया।आज के लोक प्रशासन में बिरसा मुंडा का योगदान हमें यह सिखाता है कि प्रशासन केवल नियम और नियंत्रण का तंत्र नहीं है, बल्कि यह समाज के विविध समूहों के बीच न्याय, भागीदारी और संवेदनशीलता सुनिश्चित करने का माध्यम होना चाहिए। उनके आंदोलन ने आदिवासी अधिकारों की रक्षा हेतु प्रशासनिक सुधारों की नींव रखी और समावेशी नीति-निर्माण की आवश्यकता को उजागर किया। यह शोध पत्र उनके जीवन, दर्शन और उनके आंदोलन की ऐतिहासिक और सामाजिक पृष्ठभूमि का विश्लेषण करेगा। विभिन्न ऐतिहासिक दस्तावेजों, मौखिक परंपराओं और विद्वतापूर्ण व्याख्याओं के माध्यम से इस अध्ययन का उद्देश्य बिरसा मुंडा के स्थायी प्रभाव को उजागर करना है।