NobleBlocks

Research indexJournal article

सरद वदन क परपर म महल कलकर क यगदन: एक अधययन

प्रिया, दास

BHAIRAVI13 Nov 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20260525/4E98F7F9DOI10.65403/bhairavi.vol29.017

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

भारतीय शास्त्रीय संगीत की वादन परंपरा में सरोद का महत्वपूर्ण स्थान है, किंतु ऐतिहासिक रूप से यह वाय मुख्यतः पुरुष कलाकारों के वर्चस्व में रहा है। सामाजिक-सांस्कृतिक सीमाओं तथा सरोद की तकनीकी जटिलता के कारण महिला कलाकारों का इस क्षेत्र में प्रवेश अपेक्षाकृत विलंब से हुआ। सरोद वादन की परंपरा तथा भारतीय संगीत में महिला कलाकारों के योगदान पर अनेक अध्ययन उपलब्ध हैं, किन्तुविशेष रूप से “सरोद वादन में महिला कलाकारों का योगदान पर अध्ययन अपेक्षाकृत अल्प दिखाई देता है। 20वीं शताब्दी में शरण रानी जैसी कलाकारों ने इस धारणा को तोड़ते हुए सरोद वादन में महिलाओं की सशक्त उपस्थिति स्थापित की। उनके पश्चात अनेक महिला सरोदवादकों ने अपनी साधना, वादन-शैली और रचनात्मक नवाचार के माध्यम से इस परंपरा को समृद्ध किया। महिला कलाकारों ने सामाजिक, पारिवारिक एवं सांस्कृतिक बाधाओं के बावजूद सरोद जैसे तकनीकी रूप से कठिन वाद्य में अपनी पहचान बनाई। उनका संघर्ष, साधना और रचनात्मक योगदान न केवल संगीतशास्त्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में भी विचारणीय है। जिन महिला कलाकारों ने सरोद वादन को अपनाया, उन्होंने न केवल अपनी कला से परंपरा को समृद्ध किया, बल्कि वादन-शैली में नई संवेदनशीलता और दृष्टि भी जोड़ी। मुख्य शब्द : भारतीय शास्त्रीय संगीत, महिला सरोदवादक, सरोद वादन परंपरा, सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य, लैंगिक समानता, नवाचार

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report