Research indexJournal article
परशकषओ क शकषक नषपतत पर परशस एव नद क परभव क मनवजञनक अधययन
Sharma, Mishra
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)19 Dec 2022Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260526/0F2989C5DOI10.5281/zenodo.18692129
परशकषओ क शकषक नषपतत पर परशस एव नद क परभव क मनवजञनक अधययन
Sharma, Mishra · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2022
NobleIDark:/48914/w1/20260526/0F2989C5DOI10.5281/zenodo.18692129
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
कक्षा में शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शैक्षिक वातावरण के निर्माण हेतु शिक्षक की भूमिका अहम होती है। अनुसंधायक ने कक्षा में शिक्षकों की निम्नलिखित भूमिकाओं को सन्र्दभित किया जो एक सामान्य कक्षा के निर्माण हेतु, अनुकूल है। शिक्षकों की भूमिकाओं में से एक है कक्षा प्रबंधन, पाठयोजना, पाठ्धक्रम और कक्षा प्रारूप की योजना तैयार करना। इसलिए कक्षा में शिक्षकों द्वारा किए जाने वाले शैक्षिक कार्यों में से एक कक्षा का प्रभाव पूर्ण प्रबंधन की क्षमता है, ताकि शिक्षक की भूमिकाएं निर्विवाद रूप से और प्रभावी ढंग से चल सकें। कक्षा प्रबंधन शिक्षकों को शैक्षिक लक्ष्यों के निर्माण हेतु उपयुक्त वातावरण स्थापित करने और व्यवस्थित रखने में मदद करता है। उपरोक्त कार्यों के संचार हेतु कुछ बाहरी तत्व भी सहायता करते हैं, प्रशंसा एवं निंदा। प्रशंसा एवं निंदा के विशेष कार्य हैं: छात्रों के ध्यान में सकारात्मकता लाना, छात्रों की प्रेरणा बढ़ाना, छात्रों के व्यवहार को संशोधित करना और सीखने की प्रक्रिया के दौरान छात्रों की सकारात्मक सोच का आर्विभाव करना। इसके विपरीत, निंदा का कार्य नकारात्मक कार्यों को नियमित और नियंत्रित करना है। कक्षा को अधिक प्रवाहकीय, उत्पादक, सक्रिय, छात्रों का नकारात्मक व्यवहार कम रखने और छात्रों के अधिक अनुशासित बनाने के लिए होता है। यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि प्रशंसा और निंदा दोनों ही छात्रों की प्रेरित कर सकते हैं और कक्षा में छात्रों के व्यवहार को नियंत्रित करते हैं।