NobleBlocks

Research indexDataset

समपरण असततव म सत क सखय यग क गणतय ववचन

Shoonyam

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)20 Feb 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261006/DBB4118EDOI10.5281/zenodo.18707938

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

कोई ब्रह्माण्ड का जन्म जानना चाहता है जिन्तु जानते जानते उसकी स्वयं की मृत्यु हो जाती है , कोई दूसरे ब्रह्माण्ड को खोजना चाहता है , कोई बेबजह Metaverse में घूम रहा है जिस प्रकार धरती परिक्रमा कर रही है उसी प्रकार धरती के ज्ञान -विज्ञानं दर्शन भी घूम रहे है और घूम -घूम कर फिर वही आ जा रहे है I अतः ब्रह्माण्ड का जन्म मृत्यु जान भी लिया तो क्या हो गया या हो जायेगा ? यदि दूसरे गृह पर भी सभ्यता मिल गयी तो क्या हो जायेगा ? चाँद पर कॉलोनी बना ली तो क्या हो जायेगा ? प्लास्टिक का सर बनाकर लगा दिया तो क्या हो जायेगा ? विकास के क्रम में किसी की नाक को जमीन तक बड़ी कर दो और खड़े होकर ताली बजायो कि हमने विकास किया I कुछ इसी तरह की बचकानी और मूर्खतापूर्ण हरकतों को खोज एवं विकास का नाम देकर जीव - जंतुओं पर्यावरण ,धरती एवं उसके संसाधनों का पराकाष्ठा तक दोहन कर चूका है मानव नामक धरती का श्रेष्ठ कहा जाने वाला जीव किन्तु अभी एक अदृश्य छोटे से वायरस के आगे हाथ जोड़े खड़ा है ये धरती का तुच्छ मानव , वेबजह एवं निरर्थक शोध करने और गलत दिशा में तकनीक को ले जाने से बेहतर होगा कि ये मनुष्य स्वयं को जाने , स्वयं के जीवन को जाने , स्वयं के जीवन आनंद की कला को जाने , प्रकृति को जाने , प्रकृति के यांत्रिकी को जाने , ब्रह्म स्वरुप इसकी प्रकृति एवं प्रवत्ति को जाने , यह ब्रह्म प्रवत्ति मनुष्य में किस तरह कार्यरत है उस विज्ञानं को जाने और सबसे महत्त्वपूर्ण है कि जीना कैसे है इसे जाने तो मानव जीवन आनंद को प्राप्त कर परमानन्द की अग्रसर हो सकेगा I इस मानव और इसके ज्ञानी विज्ञानियों पर सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि वेद से विज्ञानं तक , गणित से क्वांटम भौतिकी तक , किसी के भी मष्तिस्क में एक ब्रह्म फलन तैयार करने का एवं सर्वत्र 7 की उपस्थिति जानने का विचार क्यों नहीं उदित हुआ ? जरा गहनता के साथ ध्यान दे कि – १. जिन तत्त्वों के संयोग-वियोग से सारा ब्रह्माण्ड है वह तत्व आवर्त सारणी में अष्टक का नियम पालन करते है अर्थात प्रत्येक 7 वे स्थान के पश्चात् 8 वे पर पुनरावर्त होते है २. सारी दुनिया के संगीत में बेशक वह किसी भी भाषा या शैली का संगीत क्यों ना हो मूल स्वर 7 ही होते और ये स्वर भी 7 वे स्थान के पश्चात्है 8 वे स्थान पर पुनरावत्ति करते है >>> सा रे गा मा पा धा नी सॅ <<<< सॅ नी धा पा मा गा रे सा ३. सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में प्रत्येक जीवात्मा सात मूल भावों द्वारा सिंचित है - काम ,क्रोध ,मद ,मोह ,लोभ , राग ,द्वेष ४. समस्त ब्रह्माण्ड में प्रकाश के स्पेक्ट्रम में सात मुख्य रंग ही पाए जाते है – बैंगनी ,जामुनी ,नीला , हरा ,पीला ,संतरी ,लाल V I B G Y O R ५. आकाश सात परतों के रूप में है जिन्हे सात लोकों की संज्ञा दी गयी है – भू , भुव , स्वर्ग , मह , जन , तप , सत ६. वर्णित है कि सप्तऋषि की मुख्य भूमिका ब्रह्माण्ड में है और इसी मूल से सप्तऋषि तारा मंडल है - वशिष्ठ , विश्वामित्र , कण्व , भारद्धाज , अत्रि , वामदेव , शौनक ७. भूमण्डल के नीचे सतह को भी सात चरणों में सप्त पाताल के रूप में वर्णित किया गया है – अतल , वितल , सुतल , तलातल , महातल , रसातल , पाताल ८. सनातन वैदिक रीति में विवाह नामक संस्कार अग्नि के समक्ष सात फेरों के साथ ही सम्पूर्ण होता है I ९. दुनिया के सात मुख्य आश्चर्य – ताज , चीनी दीवार , मसीह उद्धारक , पत्र , चीचेन इट्ज़ा , माचू पिच्चू , कोलोजियम १०. भूमण्डल का सात मुख्य महाद्वीपों में विभाजन – एशिया , अफ्रीका , उत्तरी अमेरिका , दक्षिणी अमेरिका , अंटार्कटिका , यूरोप ऑस्ट्रेलिया ११. सप्ताह में सात दिन एवं सात रात्रि - सोम , मंगल , बुध , गुरु , शुक्र , शनि , रवि १२. सबसे बड़ी बात कि ब्रह्माण्ड के काल निर्धारण में 7 आरोह और 7 अवरोह के साथ १४ मन्मान्तरों का विधान १३. इससे भी बड़ी बात कि मानव शरीर में सात मुख्य चक्रो का स्थित होना- मूलाधार , स्वाधिष्ठान ,मणिपुर ,अनाहत ,विशुद्ध , आज्ञा ,सहस्त्रार

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report