Research indexJournal article
रस कवय क परमणकत: पठलचनतमक अधययन
तेजावत
International Journal of Arts Humanities and Social Studies1 Jan 2025Open access
NobleIDark:/48914/w1/20260526/E67894F7DOI10.33545/26648652.2025.v7.i1d.396
रस कवय क परमणकत: पठलचनतमक अधययन
तेजावत · International Journal of Arts Humanities and Social Studies · 2025
NobleIDark:/48914/w1/20260526/E67894F7DOI10.33545/26648652.2025.v7.i1d.396
Abstract
रासो काव्य, विशेषतः पृथ्वीराज रासो, हिंदी साहित्य के आदिकालीन वीरगाथा परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, किंतु इसकी प्रामाणिकता लंबे समय से विवाद का विषय रही है। पाठालोचनात्मक अध्ययन के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि रासो ग्रंथों के विभिन्न संस्करण प्रचलित हैं, जिनमें भाषा, घटनाओं और वर्णन शैली में पर्याप्त भिन्नताएँ मिलती हैं। इन ग्रंथों की रचना मौखिक परंपरा में हुई और बाद में विभिन्न कालों में लिपिबद्ध की गई, जिसके कारण मूल पाठ में परिवर्तन, विस्तार और संपादन की संभावनाएँ बढ़ गईं। ऐतिहासिक दृष्टि से भी कई घटनाएँ अतिशयोक्तिपूर्ण प्रतीत होती हैं, जिससे इनकी ऐतिहासिक सत्यता पर प्रश्न उठते हैं। पाठालोचन की पद्धति—जैसे विभिन्न पांडुलिपियों की तुलना, भाषिक विश्लेषण और आंतरिक तथा बाह्य साक्ष्यों का परीक्षण—से यह निष्कर्ष निकलता है कि रासो काव्य पूर्णतः ऐतिहासिक दस्तावेज न होकर वीरगाथात्मक काव्य है, जिसमें तथ्य और कल्पना का समन्वय है। अतः रासो काव्य की प्रामाणिकता को उसके साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संदर्भों में संतुलित दृष्टि से समझना आवश्यक है।