Research indexJournal article
सपतक क कवयतरय और नरवद
नंदनूरवाले
Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)28 Feb 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261006/EC97E546DOI10.5281/zenodo.18934420
सपतक क कवयतरय और नरवद
नंदनूरवाले · Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research) · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261006/EC97E546DOI10.5281/zenodo.18934420
Free to read at the publisher
You can read the abstract here, or the full text at the publisher.
Abstract
हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही आधुनिकीकरण की प्रक्रिया का प्रारंभ हुआ । विज्ञान और तकनीकी विकास ने आम आदमी के जीवन को प्रभावित किया । शिक्षा का प्रचार हुआ । सामान्य जन और विशेषतः महिलाएँ इससे लाभान्वित हुई । भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ जन मानस की सोच की दिशाएँ बदलीं । जीवन जीने के तरीकों में बदलाव आया । चूँकि साहित्य जीवन का प्रतिबिंब है । | साहित्य की विभिन्न विधाओं में पुरुष साहित्यकारों के साथ-साथ महिला साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा । सन् 1942 में फ्रेंच समीक्षक सीमोन द वोउवा की 'द सेकेंड सेक्स' नामक पुस्तक प्रकाशित हुई । जिसमें सीमोन नारी के “अन्य” एवं “अधिनस्तता” की स्थिति को चुनौती देती हैं । वह कहती हैं “ स्त्री को अमीर हो या गरीब श्वेत हो या काली अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी” इस क्रांतिकारी विचारों से दुनियाँ के सभी देशों की नारियाँ प्रभावित हुई । साहित्य की विविध विधाओं के माध्यम से वह अपने मुक्तिद्वार खोलने लगीं । इस पुस्तक द्वारा पहली बार आधुनिक नारीवाद के बुनियादी प्रश्न स्पष्ट एवं सही रूप में प्रस्तुत होने लगे । लेखिका सूर्यबाला का कथन है “पिछले पाँच दशकों में निरूपित नारी का सूक्ष्मता से आकलन करें तो पहले साहित्य की नारी आगे बढ़ी, ज्यादा बोल्ड हुई पीछे समाज की । कुछ कृतियों को मद्देनजर रखते हुए ऐसी भी स्थिति लगी कि साहित्य समाज का नहीं, वरन समाज साहित्य का दर्पण बन सामने आया ।" साहित्य सामाजिक आर्थिक राजनीतिक तथा सांस्कृतिक परिस्थितियों के साथ बदलता रहा । स्त्री में भी बदलाव आया । स्त्री साहित्य के माध्यम से अपने खोये हुए अस्तित्व के भिन्न-भिन्न आयामों को तराशने लगी। जिनका सच्चा प्रतिबिंब उनकी रचनाओं में दिखाई देता है । स्त्री परिवर्तन की यह प्रक्रिया पिछले पाँच दशकों से चली आ रही है । हम यहाँ केवल अज्ञेय के संपादन में प्रकाशित सप्तकों की महिला कवयित्रियों की ओर एक दृष्टिक्षेप करना चाहेंगे । “अज्ञेयजी" ने अब तक चार सप्तकों का संपादन किया । जिसमें कुल 28 कवि हैं । इन 28 कवियों में तीन महिला कवयित्रियाँ हैं । अतः कम से कम 11% प्रतिशत स्थान अज्ञेय ने महिला कवयित्रियों को दिया है । जिनमें 1951 प्रकाशित दूसरा सप्तक की 'शकुन्तला माथुर 1959 में प्रकाशित तीसरा सप्तक की 'कीर्ति चौधरी' और सन् 1979 में प्रकाशित चौथा सप्तक की 'सुमन राजे' । चौथा सप्तक के आते-आते हिंदी साहित्य में अनेक कवयित्रियाँ कविताएँ लिख रही थीं । फिर भी सप्तकों के माध्यम से अज्ञेयजी ने तीन महिला कवयित्रियों को कम से कम प्रकाश में तो लाए हैं । यह महिला साहित्यकार की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि है । यह कवयित्रियाँ चारदीवारी की बंद स्त्रियाँ नहीं हैं कोई चौखट में खड़ी हैं तो कोई चौखट से बाहर निकलकर अपनी भीतरी घुटन, व्यथा, अन्याय तथा अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए नयी जमीन तलाशती टूटती बिखरती बनती सँवरती स्त्री की अभिव्याप्ति हैं । इसलिए यह कहना समयोचित होगा कि सप्तकों की कवयित्रियों में नारीवादी साहित्य के बीज प्रस्फुटित होते दिखाई देते हैं ।