NobleBlocks

Research indexJournal article

परवस सहतय म भरतय ससकत क मलफ

बरगाले

Zenodo (CERN European Organization for Nuclear Research)31 Jan 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261006/B03A5726DOI10.5281/zenodo.19019573

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

प्रवासी साहित्य यह पूर्णत: आधुनिक साहित्य की एक सफल विधा रही है | आधुनिक हिंदी साहित्य की प्रमुख उपलब्धियों में प्रवासी साहित्य का विशेष स्थान है। प्रवासी साहित्य उस रचनात्मक अभिव्यक्ति का नाम है, जिसकी रचना भारत से बाहर रहकर भारतीय मूल के लेखकों द्वारा की जाती है। भौगोलिक दूरी के बावजूद प्रवासी साहित्य में भारतीय संस्कृति, परंपरा, जीवन-मूल्य और सांस्कृतिक स्मृतियाँ निरंतर विद्यमान रहती हैं। यही कारण है कि यह साहित्य केवल विस्थापन की पीड़ा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संरक्षण और समन्वय की चेतना का साहित्य बन जाता है। प्रवासी साहित्यकार विदेश में रहते हुए भी उनके साहित्य में सांस्कृतिक जुडाव देखने को मिलता है |वह अपनी संस्कृति भूलना नहीं चाहते बल्कि आधुनिकता के साथ अपनी परंपरा को संजोके रखना चाहते है |इस शोध पत्र में प्रवासी साहित्य में भारतीय संस्कृति के परंपरागत मूल्यों के साथ किस प्रकार पाश्चात्य आधुनिक जीवन शैली को अपनाया गया है इस विषय पर विचार विमर्श किया गया है |

Discussion

Topics

More

Suggest a correction or report