Research indexJournal article
पहलवन, मककबज एव जडकओ म आकरमकत एव सवय क अवधरण क तलनतमक अधययन
साहू, पांडे
International Journal of Physical Education & Sports Sciences1 Jan 2026Open access
पहलवन, मककबज एव जडकओ म आकरमकत एव सवय क अवधरण क तलनतमक अधययन
साहू, पांडे · International Journal of Physical Education & Sports Sciences · 2026
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य कॉम्बैट स्पोर्ट्स खिलाड़ियों, अर्थात् पहलवानों, मुक्केबाजों एवं जूडोकाओं के बीच आक्रामकता एवं सेल्फ-कॉन्सेप्ट का तुलनात्मक विश्लेषण करना था। इस अध्ययन में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 320 पुरुष खिलाड़ियों को तीन विश्वविद्यालयों से चयनित किया गया। आक्रामकता तथा सेल्फ-कॉन्सेप्ट को मापने के लिए मानकीकृत परीक्षणों का उपयोग किया गया। एकत्रित आंकड़ों का विश्लेषण वर्णनात्मक सांख्यिकी (माध्य एवं मानक विचलन) तथा एक-तरफा विचरण विश्लेषण (ANOVA) द्वारा किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि तीनों समूहों के बीच समग्र आक्रामकता एवं सेल्फ-कॉन्सेप्ट में कोई सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया। हालांकि आक्रामकता के उप-घटक “हमला” में महत्वपूर्ण अंतर पाया गया, जबकि अन्य उप-घटक जैसे परोक्ष आक्रामकता में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं था। इसी प्रकार सेल्फ-कॉन्सेप्ट के विभिन्न आयामों में हल्के अंतर तो देखे गए, परंतु वे सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण नहीं थे। निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि विभिन्न कॉम्बैट स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों में समग्र रूप से मनोवैज्ञानिक विशेषताएँ समान पाई जाती हैं।