NobleBlocks

Research indexJournal article

शरकषणसरवभमकतपदङकदतकवय भसवतटकय आलक अङगरसवमरश

.

International Journal of Sanskrit Research1 Mar 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/5D969EBCDOI10.22271/23947519.2026.v12.i2d.3080

Abstract

प्रस्तुत शोध-पत्र में श्रीकृष्ण सार्वभौम विरचित पदाङ्कदूत काव्य का काव्यशास्त्रीय दृष्टि से विश्लेषण किया गया है। विशेषतः भास्वती टीका के आलोक में काव्य के अङ्गीरस का विमर्श किया गया है। काव्यशास्त्र के अनुसार प्रत्येक काव्य में एक प्रधान रस होता है, जिसे अङ्गीरस कहा जाता है, जबकि अन्य रस गौण होते हैं।इस अध्ययन में यह प्रतिपादित किया गया है कि पदाङ्कदूत में विप्रलम्भ शृङ्गार रस अङ्गीरस के रूप में प्रतिष्ठित है। भरतमुनि एवं विश्वनाथ के सिद्धान्तों के आधार पर विभाव, अनुभाव एवं व्यभिचारी भावों का विश्लेषण किया गया है।काव्य की कथा में राधा और श्रीकृष्ण के वियोग को केंद्र में रखा गया है, जहाँ कृष्ण के मथुरा गमन के कारण राधा की विरहावस्था, उत्कट प्रेम, मानसिक व्याकुलता तथा कामदशाएँ चित्रित होती हैं। विशेषतः प्रवासजन्य विप्रलम्भ शृङ्गार की प्रधानता स्पष्ट होती है। साथ ही, ईर्ष्या-जन्य मान के रूप में मान-विप्रलम्भ के संकेत भी मिलते हैं।अतः निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि इस काव्य में राधा-कृष्ण के वियोग के माध्यम से विरह की गहन भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत करते हुए विप्रलम्भ शृङ्गार को अङ्गीरस के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

Discussion

More

Suggest a correction or report