Research indexJournal article
भरतय सनम और महल परतनधतव: उदरकरण क बद बदलत करदर
यादव
International Journal of Multidisciplinary Trends1 Apr 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/F38348BADOI10.22271/multi.2026.v8.i4a.1015
भरतय सनम और महल परतनधतव: उदरकरण क बद बदलत करदर
यादव · International Journal of Multidisciplinary Trends · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/F38348BADOI10.22271/multi.2026.v8.i4a.1015
Abstract
यह शोध पत्र 1991 के आर्थिक उदारीकरण (LPG) के पश्चात भारतीय सिनेमा में महिला प्रतिनिधित्व के बदलते स्वरूप का विश्लेषणात्मक अध्ययन करता है। 1991 ई. से पूर्व जहाँ महिला पात्र मुख्य रूप से पितृसत्तात्मक ढांचे के भीतर आदर्श माँ या पत्नी की पारंपरिक और त्यागमयी भूमिकाओं तक सीमित थे, वहीं उदारीकरण के बाद की नीतियों ने सिनेमा को वैश्विक और आधुनिक दृष्टिकोण प्रदान किया। शोध दर्शाता है कि समकालीन सिनेमा में महिलाएँ अब आत्मनिर्भर, करियर-उन्मुख और साहसिक किरदारों में उभर रही हैं, जो विवाह और यौनिकता के पुराने प्रतिमानों को चुनौती देती हैं। हालाँकि, वैश्वीकरण ने 'वस्तुकरण' जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों को भी जन्म दिया है, लेकिन 'क्वीन' और 'पीकू' जैसी महिला-केंद्रित फिल्मों ने महिला पात्रों को कहानी की मुख्य प्रेरक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। निष्कर्षतः, सिनेमा अब महिलाओं को केवल प्रतीकात्मक रूप में नहीं, बल्कि जटिल मानवीय भावनाओं और स्वतंत्र निर्णयों वाले वास्तविक व्यक्तित्व के रूप में चित्रित कर रहा है।