Research indexJournal article
उचच शकष तक पहच एव गणवतत म गरमण-शहर असमनत क तलनतमक वशलषण: कनपर दहत एव कनपर नगर क वदयरथय क सदरभ म समजक-आरथक, डजटल एव ससथगत करक क अधययन
द्विवेदी
International Journal of Humanities and Education Research1 Jul 2024Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/AF4D8674DOI10.33545/26649799.2024.v6.i2c.398
उचच शकष तक पहच एव गणवतत म गरमण-शहर असमनत क तलनतमक वशलषण: कनपर दहत एव कनपर नगर क वदयरथय क सदरभ म समजक-आरथक, डजटल एव ससथगत करक क अधययन
द्विवेदी · International Journal of Humanities and Education Research · 2024
NobleIDark:/48914/w1/20261105/AF4D8674DOI10.33545/26649799.2024.v6.i2c.398
Abstract
प्रस्तुत शोध का उद्देश्य उच्च शिक्षा तक पहुँच एवं उसकी गुणवत्ता में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच विद्यमान असमानताओं का तुलनात्मक विश्लेषण करना है। इस अध्ययन में कानपुर देहात एवं कानपुर नगर के 50 विद्यार्थियों को नमूने के रूप में चयनित किया गया। शोध में यह पाया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा तक पहुँच में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जैसे—शैक्षणिक संस्थानों की कमी, डिजिटल संसाधनों का अभाव, आर्थिक सीमाएँ एवं सामाजिक अवरोध। इसके विपरीत, शहरी क्षेत्रों में संसाधनों की प्रचुरता, बेहतर अधोसंरचना तथा जागरूकता के कारण विद्यार्थियों को अधिक अवसर प्राप्त होते हैं। अध्ययन में यह भी स्पष्ट हुआ कि डिजिटल विभाजन, शिक्षकों की गुणवत्ता, परिवहन सुविधा तथा अभिभावकों की शिक्षा जैसे कारक उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। सांख्यिकीय विश्लेषण से यह सिद्ध हुआ कि संसाधनों की उपलब्धता एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतः यह निष्कर्ष निकाला गया कि शिक्षा में समानता स्थापित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास, डिजिटल संसाधनों का विस्तार तथा आर्थिक सहायता योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। यह अध्ययन नीति-निर्माताओं एवं शिक्षाविदों के लिए उपयोगी दिशा-निर्देश प्रदान करता है।