NobleBlocks

Research indexJournal article

उचचतर मधयमक सतर पर कल एव वजञन सकय क वदयरथय क सजनतमकत क अधययन

Shukla

International journal of applied research1 Jan 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/E3152C7ADOI10.22271/allresearch.2026.v12.i4b.13538

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

इस शोध पत्र के द्वारा उच्चतर माध्यमिक स्तर पर कला एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की सृजनात्मकता का अध्ययन किया गया है। शोध के उद्देश्यों को पूरा करने और विस्तृत विश्लेषण करने के लिए सर्वेक्षण पद्धति का उपयोग किया गया, जिसमें रीवा जिले के प्रत्येक विकासखंड से 4 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (2 शहरी और 2 ग्रामीण क्षेत्र) चुने गए। इस चयन प्रक्रिया में कुल 24 विद्यालय शामिल किए गए। प्रत्येक विद्यालय से कला और विज्ञान संकाय के 10-10 छात्र और 10-10 छात्राओं का चयन किया गया। इस प्रकार, कुल मिलाकर दैव निदर्शन पद्धति के आधार पर 960 छात्र-छात्राओं को अध्ययन हेतु चुना गया। उच्चतर माध्यमिक स्तर के कला और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की सृजनात्मकता कायदि गहराई से विश्लेषण किया जाए, तोयह स्पष्ट होता है कि उनमें किसी भी प्रकार का कोई उल्लेखनीयया सार्थक अंतर नहीं देखा जाता है। दोनों ही संकायों के छात्र अपनी मौलिकता और रचनात्मक सोच को समानरूप से व्यक्त करने में सक्षम होते हैं। उनके विचारों की नवीनता और कल्पनाशीलता का स्तर अक्सर विषय की प्रकृति से अधिक उनके व्यक्तिगत .ष्टिकोण और मानसिक लचीलेपन पर निर्भर करता है। हालांकि, जब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उच्चतर माध्यमिक स्तर के इन्हीं संकायों के विद्यार्थियों की सृजनात्मकता का तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है, तो इसमें एक निश्चित और ध्यान देनेयोग्य अंतर देखा जाता है।यह अंतर पर्यावरणीय प्रभाव, शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता तथा सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों के कारण हो सकता है, जो शहरी और ग्रामीण जीवनशैली के बीच मौजूद विविधताओं को उजागर करता है।

Discussion

More

Suggest a correction or report