NobleBlocks

Research indexJournal article

दकषण एशय क कषतरय सरकष सरचन म भरत क आतमनरभर रकष नत: एक मलयकन

सिंह, सिंह

International Journal For Multidisciplinary Research14 Nov 2025Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/AEB5845BDOI10.36948/ijfmr.2025.v07i06.70466

Abstract

दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय सुरक्षा संरचना ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विताओं, सीमावर्ती विवादों, परमाणु भयादोहन, आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा चुनौतियों तथा बाहरी शक्तियों की बढ़ती रणनीतिक उपस्थिति से प्रभावित रही है। इन जटिल परिस्थितियों में भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति एक रणनीतिक अनिवार्यता के रूप में उभरी है। प्रस्तुत शोधपत्र पूर्ववर्ती अध्ययनों और उपलब्ध साहित्य के विश्लेषण के आधार पर यह मूल्यांकन करता है कि आत्मनिर्भरता-आधारित रक्षा दृष्टिकोण किस प्रकार भारत की सामरिक स्वायत्तता, प्रतिरोधक क्षमता तथा क्षेत्रीय शक्ति-संतुलन को प्रभावित कर रहा है। अध्ययन में रक्षा आधुनिकीकरण, स्वदेशी उत्पादन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, निजी क्षेत्र की भागीदारी तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अंतर्गत रक्षा उद्योग सुधारों का विश्लेषण किया गया है। साहित्य समीक्षा से संकेत मिलता है कि आयात-निर्भरता में कमी, घरेलू रक्षा विनिर्माण क्षमता का विस्तार और रणनीतिक साझेदारियों का पुनर्संतुलन भारत को अधिक लचीली और दीर्घकालिक सुरक्षा नीति अपनाने में सक्षम बना रहा है। साथ ही, यह नीति दक्षिण एशिया में शक्ति-राजनीति, भय प्रतिरोधक संतुलन और क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं को भी पुनर्परिभाषित कर रही है। यह शोध निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि आत्मनिर्भर रक्षा नीति केवल सैन्य क्षमता वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की विदेश नीति, आर्थिक सुरक्षा और भू-राजनीतिक स्थिति को भी सुदृढ़ करने का माध्यम है। हालांकि, तकनीकी निर्भरता, संसाधन सीमाएँ और क्षेत्रीय अविश्वास जैसी चुनौतियाँ इसके प्रभावी क्रियान्वयन में बाधक बनी हुई हैं।

Discussion

More

Suggest a correction or report