Research indexJournal article
भषई अनवद और वयवसय
Sitaram
International Journal of Novel Research and Development1 Feb 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/19E375EDDOI10.56975/ijnrd.v11i2.312351
भषई अनवद और वयवसय
Sitaram · International Journal of Novel Research and Development · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/19E375EDDOI10.56975/ijnrd.v11i2.312351
Abstract
देश विदेश की यात्रा में तीर्थाटन और वाणिज्यिक व्यापारिक आयामों के जहाँ महत्व मिलता है, वहाँ अनुवाद ज्ञानार्जन का माध्यम भी है। पर्यटन आज व्यवसाय बन गया है। पर्यटन से मनुष्य को रोजमर्रा की भागदौड़ के जीवन से विश्राम मिलता है। धर्म, संस्कृति, क्रीडा विभिन्न प्रकार की स्थापत्य कला, प्रादेशिक विभिन्नता के कारण पर्यटन विकास हो रहा है। आज पर्यटन क्षेत्र मे अनुवाद की असीम संभावनाएँ बढ़ रही है। कंपनियाँ अपने उत्पादों और सेवाओं को स्थानीय बाज़ारों तक पहुँचाने के लिए अनुवाद का उपयोग करती हैं, जिससे ग्राहक आधार बढ़ता है और राजस्व में वृद्धि होती है। इसमें वेबसाइटों, मार्केटिंग सामग्री और ऐप को स्थानीय बनाना शामिल है, जिससे वैश्विक पहुँच बढ़ती है। अनुवाद अब केवल साहित्य तक सीमित नहीं, बल्कि प्रशासन, शिक्षा, मीडिया, विज्ञापन और तकनीकी क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण उद्योग और रोजगार का साधन बन गया है, खासकर भूमंडलीकरण और संचार क्रांति के कारण हिंदी की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ी है, जिससे भाषाई बाधाएं टूट रही हैं और व्यवसाय में हिंदी की उपयोगिता (जैसे विज्ञापन, ई-कॉमर्स) बढ़ गई है, जिसके लिए कुशल अनुवादकों की भारी मांग है, जो भाषा की तकनीकी और व्यावसायिक बारीकियों को समझते हों।