NobleBlocks

Research indexJournal article

रजगर क अवसर एव भष कशल क महततव

Shenkar

International Journal of Novel Research and Development1 Feb 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/4A310EAFDOI10.56975/ijnrd.v11i2.312348

Abstract

भाषा मनुष्य के विचार-विनिमय का प्रमुख साधन है। एक संचार साधन के रूप में भाषा हमें एक समूह के भीतर प्रभावी ढंग से खुद को व्यक्त करने में मदद करती है। आज के विज्ञान और तकनीकी तथा ए आय के समय में भाषा का समुचित ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। विश्व व्यापार बन गया है। वैश्विक धरातल पर मनुष्य को अगर अपने आप को साबित करना है तो उसके लिए भाषा पर प्रभुत्त्व स्थापित करना अनिवार्य ही नहीं बल्कि आवश्यक बन गया है। हमारी शिक्षा प्रणाली हमारे भीतर भाषा कौशल का निर्माण करती हुई हमें बेहतर मनुष्य बनाने का निरंतर प्रयास करती है। शिक्षा से प्राप्त भाषा का उचित ज्ञान मनुष्य के लिए, उसकी उपजीविका के लिए तथा रोजगार दिलाने के लिए मदद करता है। आज भाषा कौशल के आधार पर हमें अनेक रोजगार प्राप्त हो सकते है। जैसे अनुवाद के क्षेत्र में अनुवादक के लिए बहु भाषाओं का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। भाषा पर उत्तम अधिकार रखनेवाला अनुवादक सर्वोत्तम अनुवाद कर सकता है और रोजगार की प्राप्ति कर सकता है। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी भाषा कौशल का बड़ा महत्त्व है। पत्रकार चाहे प्रिंट मीडिया का हो या इलेक्ट्रोनिक मीडिया का उसके भाषा कौशल का समुचित ज्ञान आवश्यक होता है। इसके साथ-साथ विज्ञापन तथा सिनेमा के क्षेत्र में भी भाषा पर अधिकार तथा उचित भाषा कौशल का ज्ञान रखनेवाले व्यक्ति को रोजगार मिल सकता है। हिन्दी भाषा आज रोजगार की प्रमुख भाषा बन चुकी है। हिन्दी के माध्यम से पत्रकारिता, सूचनात्मक लेखन, अनुवाद, विज्ञापन, समाचारवाचक, स्क्रिप्टलेखक, कॅमेरामन, पटकथालेखक, संवाददाता, मल्टीमीडिया उदबोधक, हिंदी अधिकारी, फिल्म निर्माण, जनसंपर्क, संगणक, आधुनिक इंटरनेट आदि क्षेत्र के साथ केंद्र सरकार के अधीनस्थ विभिन्न विभागों में भी रोजगार की उपलब्धिहोती है।

Discussion

More

Suggest a correction or report