Research indexJournal article
हद सहतय तथ भष पर बजरवद क परभव
Hardas
International Journal of Novel Research and Development1 Feb 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/7CEDA6E1DOI10.56975/ijnrd.v11i2.312362
हद सहतय तथ भष पर बजरवद क परभव
Hardas · International Journal of Novel Research and Development · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/7CEDA6E1DOI10.56975/ijnrd.v11i2.312362
Abstract
प्रगति चाहे देश की हो या समुदाय की उसमें भाषा की अहम् भूमिका होती है। भाषा न सिर्फ ज्ञान की संवाहक है वरन् देश की उन्नति एवं प्रगति की भी द्योतक है। ऐतिहासिक दृष्टि से देखने पर हम जान सकते हैं कि भारतवर्ष के धर्म, दर्शन, विज्ञान, चिकित्सा आदि विषयों की भाषा संस्कृत थी। हमारा जो कुछ श्रेष्ठ है, उत्तम हैं, रक्षणीय है वह इस भाषा के भण्डार में संचित किया गया है। संस्कृत भाषा मे साहित्य की रचना कम से कम छह हजार वर्षों से निरंतर होती आ रही है। आधुनिक युग मे हिंदी हमारे देश में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा बोली या समझी जाने वाली भाषा है। इलेक्ट्रोनिक मीडिया द्वारा प्रदत्त विकसित जनसंचार, माध्यमों के अभाव में भी आजादी की लड़ाई के दौर से ही हिंदी को आम जनता तक पहुँचने का सबसे प्रभावशाली माध्यम माना गया और केशवचंद्र सेन से लेकर गांधी जी व चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जैसे अहिंदी भाषी नेताओं ने इसे अपनाया और इसकी वकालत की। जहां तक आम जनता तक अपनी बात पहुंचाने का सवाल है कमोबेश आज भी हिंदी की इस स्थिति मे कोई अंतर नहीं आया है।