NobleBlocks

Research indexJournal article

परतसपरध तरक क परदरशन म सधर हत पषण एव रकवर रणनतय क भमक

राठौर, पांडे

International Journal of Physical Education & Sports Sciences1 Jan 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/404EDF97DOI10.29070/kp27w661

Abstract

इस अध्ययन में वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति का उपयोग करते हुए पोषण और रिकवरी के विभिन्न आयामों का गहन अध्ययन किया गया है। शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण के दौरान ऊर्जा का मुख्य स्रोत कार्बोहाइड्रेट होता है, जबकि प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, जलयोजन (hydration) और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन शरीर की कार्यक्षमता बनाए रखने में आवश्यक हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया कि पोषण का सही समय (nutrient timing), विशेषकर व्यायाम के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का सेवन, ग्लाइकोजन पुनःपूर्ति एवं रिकवरी को तेज करता है, जिससे प्रदर्शन में सुधार होता है । अध्ययन यह संकेत देते हैं कि उचित पोषण और प्रभावी रिकवरी रणनीतियों का समन्वय तैराकों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। यह न केवल ऊर्जा स्तर को बनाए रखता है, बल्कि मांसपेशियों की मरम्मत, सहनशक्ति वृद्धि और मानसिक ताजगी को भी सुनिश्चित करता है। अंततः, यह शोध यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि दीर्घकालिक सफलता के लिए तैराकों को वैज्ञानिक पोषण योजना, नियमित रिकवरी प्रक्रियाओं और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना आवश्यक है, जिससे वे अपनी अधिकतम क्षमता प्राप्त कर सकें और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Discussion

More

Suggest a correction or report