Research indexJournal article
शहर एव गरमण कषतर क हई सकल सतर क वभनन समजक-आरथक सथत वल वदयरथय क वजञनक दषटकण क तलनतमक अधययन
सिंह, मिश्र
International Journal of Literacy and Education1 May 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/C8B639A9DOI10.22271/27891607.2026.v6.i5a.429
शहर एव गरमण कषतर क हई सकल सतर क वभनन समजक-आरथक सथत वल वदयरथय क वजञनक दषटकण क तलनतमक अधययन
सिंह, मिश्र · International Journal of Literacy and Education · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/C8B639A9DOI10.22271/27891607.2026.v6.i5a.429
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हाई स्कूल स्तर के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण का तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में रीवा जिले के सभी विकासखण्डों से 2 शहरी और 2 ग्रामीण एम.पी. बोर्ड के हाई स्कूल स्तर के विद्यालय कुल 36 विद्यालय और जिले से सी.बी.एस.ई. बोर्ड के तहत 6 हाई स्कूल स्तर के विद्यालय अर्थात एम.पी. बोर्ड के 36 और सी.बी.एस.ई. बोर्ड के तहत 6 कुल 42 विद्यालयों को न्यादर्श में चयनित कर और प्रत्येक विद्यालय से 20 छात्र व 20 छात्राएं कुल 1680 का विद्यार्थियांे का चयन चयन दैव निदर्शन पद्धति से अध्ययन हेतु किया किया गया है। शहरी और ग्रामीण हाई स्कूल के छात्रों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में अक्सर उल्लेखनीय अंतर दिखाई देता है। शहरी छात्रों का दृष्टिकोण आमतौर पर बेहतर शैक्षणिक संसाधनों, अधिक अवसरों और उन्नत शिक्षण माहौल की उपलब्धता के चलते अधिक विकसित होता है, जो उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को निखारने में सहायक होता है। शोध के क्षेत्र में हाई स्कूल स्तर के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों के अध्ययन पर किए गए विश्लेषण से यह निष्कर्ष निकलता है कि उन छात्रों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में, जो विभिन्न बोर्डों जैसे सीबीएसई और मध्यप्रदेश बोर्ड के अंतर्गत अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, कोई उल्लेखनीय या सार्थक अंतर देखने को नहीं मिलता। इस अध्ययन से यह संकेत मिलता है कि शैक्षिक बोर्ड का चुनाव विद्यार्थियों की सोचने-समझने की वैज्ञानिक क्षमता या दृष्टिकोण पर कोई विशेष प्रभाव नहीं डालता, बल्कि यह अन्य कारकों जैसे व्यक्तिगत रुचि, पारिवारिक पृष्ठभूमि, एवं शिक्षण पद्धति पर अधिक निर्भर करता है।