Research indexJournal article
बहर क गरब उनमलन म ʻजवकʼ क भमक: एक वसतत अधययन
.
International journal of applied research1 Jan 2025Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/CE8F4C8CDOI10.22271/allresearch.2025.v11.i4f.13603
बहर क गरब उनमलन म ʻजवकʼ क भमक: एक वसतत अधययन
. · International journal of applied research · 2025
NobleIDark:/48914/w1/20261105/CE8F4C8CDOI10.22271/allresearch.2025.v11.i4f.13603
Abstract
सर्व विदित है कि भारत में गरीबी विस्तृत रूप से सामाजिक-आर्थिक समस्या के रूप में विद्यमान रही है। जो, खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक गंभीरता से परिलक्षित होती है। यह केवल ग्रामीण संसाधनों और आय की कमी तक सीमित नहीं है बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण तथा सामाजिक मान-मर्यादा के साथ-साथ अवसरों की असमानता से भी व्यापकता से जुड़ा हुआ है। कृषि प्रधान इस देश में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। आज भी उनकी स्थिति अधिक दयनीय और चुनौतीपूर्ण है। इसका खास कारण यह भी है कि वह लंबे समय तक आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर है तथा सामाजिक असमानता और संसाधनों की कमी का सामना करती रही हैं। इन्हीं सब चुनौतियों का सामना करने हेतु बिहार राज्य में ʻजीविकाʼ कार्यक्रम (बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के तहत गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी मॉडल लागू करने का प्रयास किया गया है। ʻजीविकाʼ के द्वारा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित किया जाता है। उन्हें वित्तीय सेवाओं, उद्यमिता और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया जाता है जिससे उनके अंदर सामाजिक-मनोवैज्ञानिक जागरूकता आई है। और वह मुख्य धारा से जुड़कर बिहार के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। अतएव, यह अध्ययन बिहार में ʻजीविकाʼ कार्यक्रम की भूमिका का पर्याप्त विश्लेषण करता है। जिसमें महिलाओं का सशक्तिकरण, आर्थिक उन्नयन, वित्तीय संयोजन, सामाजिक परिवर्तन तथा बिहार के विकास में ग्रामीण महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तार से समझाने का प्रयास किया गया है। साथी दरभंगा जिले के संदर्भ में ʻजीविकाʼ कार्यक्रम के प्रभावों का समग्र विश्लेषण प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इस अध्ययन से यह स्पष्ट होगा की ʻजीविकाʼ कार्यक्रम ने किस प्रकार से ग्रामीण महिलाओं के आय में वृद्धि के साथ-साथ आत्मनिर्भरता, सामाजिक भागीदारीपारिवारिक भरण-पोषण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाया है। हालांकि, इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव के बाद भी ʻजीविकाʼ के सामने कुछ चुनौतियां आज भी हैं, इस विवेचन को भी प्रस्तुत करने का प्रयत्न किया गया है।