NobleBlocks

Research indexJournal article

शव परण म वरणत रमशवर जयतरलग आखयन

कुमारी

International Journal of Sanskrit Research1 May 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/843A6578DOI10.22271/23947519.2026.v12.i3a.3142

Abstract

भारतीय संस्कृति स्वरूप के संयोजन में पुराणों ने हमें व्यवहारिक योगदान दिया है । देववाद के विकास के साथ-साथ गाथाओं एवं आख्यानों-उपाख्यानों का विकास हुआ जिनसे पाठक हृदय के आह्लाद का अभिवर्धन करने की दिशा में पुराणों का अवदान सबसे अधिक है । पुराण शब्द का प्रयोग प्राचीन आख्यानों के अर्थ में लिया जाता है । पुराण साहित्य पञ्चम वेद के रूप में प्रसिद्ध है ।संस्कृत-हिन्दी कोश के अनुसार आ + ख्या + ल्युट् प्रत्यय के योग से आख्यान शब्द बना है, जिसका अर्थ है- किसी पुरानी कहानी की ओर निर्देश करना ।1 अमरकोश में कथा के दो नाम बतलाये गये हैं- 1. आख्यायिका 2. उपलब्द्यार्था ।2महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण को कथा कहा है । जिसका संकेत हमें इस श्लोक के माध्यम से मिलता है-यावत् स्थास्यन्ति गिरयः सरिश्च महीतले ।तावद् रामायण कथा लोकेषु प्रचरिष्यति ॥3महाभारत के अनुसार आख्यान तथा उपाख्यान की परिभाषा दी गयी है- स्वयं दृष्ट अर्थ का कथन आख्यान होता है तथा श्रुत अर्थ का कथन उपाख्यान होता है ।4 जैसे- मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का आख्यान ।

Discussion

More

Suggest a correction or report