Research indexJournal article
मय क दरशनक एव वजञनक वशलषण
Baderiya
International Journal For Multidisciplinary Research25 Jun 2026Open access
NobleIDark:/48914/w1/20261105/DEE3E1B7DOI10.36948/ijfmr.2026.v08i03.82108
मय क दरशनक एव वजञनक वशलषण
Baderiya · International Journal For Multidisciplinary Research · 2026
NobleIDark:/48914/w1/20261105/DEE3E1B7DOI10.36948/ijfmr.2026.v08i03.82108
Abstract
माया भारतीय दर्शन की एक मूलभूत अवधारणा है, विशेषकर अद्वैत वेदांत में। आदि शंकराचार्य के अनुसार माया ब्रह्म की शक्ति है जो जगत को सत्य प्रतीत कराती है, जबकि वास्तविकता केवल निर्गुण ब्रह्म ही है। माया न सत् है, न असत्—यह अनिर्वचनीय (अव्यक्त) है। यह अविद्या के माध्यम से जीव को भ्रमित करती है, जिससे एकत्व (ब्रह्म) की जगह द्वैत (जगत) दिखाई देता है। उपनिषदों में माया को ‘प्रकृति’ या ‘शक्ति’ कहा गया है जो नाम-रूप की रचना करती है। भगवद्गीता में कृष्ण इसे अपनी दिव्य माया कहते हैंवैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में माया को आधुनिक विज्ञान से जोड़ा जा सकता है। क्वांटम यांत्रिकी में ‘ऑब्जर्वर इफेक्ट’ और वेव-फंक्शन-collapse दर्शाते हैं कि वास्तविकता पर्यवेक्षक पर निर्भर है—जो माया का भ्रम पैदा करता है। न्यूरोसाइंस बताती है कि हमारा मस्तिष्क बाहरी दुनिया का पूरा चित्र नहीं, बल्कि अपनी व्याख्या (perception) प्रस्तुत करता है। रंग, स्वाद, आकार—सभी मस्तिष्क-निर्मित हैं। होलोग्राफिक प्रिंसिपल (ब्लैक होल थ्योरी) सुझाता है कि तीन-आयामी ब्रह्मांड दो-आयामी सूचना पर आधारित हो सकता है—एक प्रकार का भ्रम। सिमुलेशन हाइपोथेसिस (निक बोस्ट्रॉम) कहती है कि हमारी वास्तविकता कंप्यूटर सिमुलेशन हो सकती है। इस प्रकार माया वैज्ञानिक रूप से ‘प्रतीत होने वाली वास्तविकता’ (apparent reality) बन जाती है, जबकि गहन स्तर पर सूचना या चेतना मूल है।