NobleBlocks

Research indexJournal article

वरतमन परपरकषय म हद भष क समजक-ससकतक सदरभ

Shukla

mVedra11 Aug 2023Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/A91F10ACDOI10.82471/14a9h-e6132

Free to read at the publisher

You can read the abstract here, or the full text at the publisher.

Read at the publisher

Abstract

सारांश भाषा द्वारा मनुष्य अपने संचित ज्ञान का संचरण एक दूसरे तक पहुंचाता है। इसमें भाषाई क्षमता तथा भाषाई परिवेश दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक समाज की अपनी भाषा की सामाजिक सांस्कृतिक संदर्भ की सुदीर्घ परंपरा होती है वर्तमान भाषाई परिवेश में हिंदी भाषा की महती भूमिका है। भारतीय सामाजिक संरचना लगभग स्थिर प्रकृति की रही है, इसमें मामूली परिवर्तन होता रहता है ।परंतु सांस्कृतिक विशेषताओं में अंतर राजभाषा से चिपका रहा है। प्राचीन पाली व प्राकृत भाषा का प्रयोग बौद्ध एवं जैन धर्म ने अपनाया। संस्कृत भाषा संश्लिष्ट भाषा रही इसलिए प्रज्ञावान लोगों तक रही।मध्यकाल में अरबी, फारसी एवं उर्दू जुबान का प्रयोग हुआ, तो अंग्रेजी काल में अंग्रेजी भाषा का चलन बढ गया। फिर भी देवनागरी प्रधान हिंदी भाषा तथा ब्रजभाषा प्रधान हिंदी भाषा ही भारत की सबसे प्रधान जन भाषा एवं सांस्कृतिक भाषा के पद पर प्रतिस्थापित रही है। भारत के सामाजिक संबंधों का संपादन देवनागरी लिपि प्रधान हिंदी में ही होता है। राजभाषा का भी दर्जा मिलने से सांस्कृतिक चेतना का संचार एवं संप्रेषण हिंदी भाषा में ही होता है। अधिकांश राज्यों की राज्य भाषाएं भले घोषित है, फिर भी भारत का अधिकांश नागरिक प्रदेश की सीमा के बाहर बोलने, लिखने से भी ज्यादा समझने में भी हिंदी भाषा से ही अपना काम चलाता है। अतः हिंदी राष्ट्रभाषा के पद से सुशोभित हो जाती है वैधानिक तौर पर हिंदी को राजभाषा घोषित कर दिए हैं परंतु राष्ट्रभाषा घोषित करने की महती आवश्यकता है। ऐसे में राष्ट्रभाषा एवं सामाजिक सांस्कृतिक संचेतना का माध्यम होने से हिंदी भाषा द्वारा ही अखंड या समग्र भाषाई संदर्भ का भारत प्रतिस्थापित होता है । शब्द संकेत - भाषाई क्षमता, भाषाई परिवेश, राजभाषा ,राष्ट्रभाषा, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ

Discussion

More

Suggest a correction or report