NobleBlocks

Research indexJournal article

वदकसवरतततववमरश (उदतत सवर क वशषट सनदरभ म)

.

International Journal of Sanskrit Research1 Jul 2026Open access

NobleIDark:/48914/w1/20261105/D3D4DE75DOI10.22271/23947519.2026.v12.i4c.3258

Abstract

प्रस्तुत शोधलेख में वैदिक स्वर-व्यवस्था का उदात्त स्वर के विशिष्ट सन्दर्भ में शास्त्रीय एवं अर्थवैज्ञानिक विवेचन किया गया है। सर्वप्रथम 'स्वर' शब्द की व्युत्पत्ति तथा उसके विविध अर्थों का निरूपण करते हुए वैदिक वाङ्मय में उदात्त, अनुदात्त एवं स्वरित स्वरों की संकल्पना का विवेचन किया गया है। तत्पश्चात् यह प्रतिपादित किया गया है कि वैदिक तथा लौकिक—दोनों ही भाषिक परम्पराओं में स्वरभेद के कारण अर्थभेद अनिवार्यतः घटित होता है। यास्क, पाणिनि तथा वेङ्कटमाधवादि आचार्यों के मतों के आलोक में यह स्थापित किया गया है कि पद, समास तथा वाक्य—तीनों स्तरों पर उदात्त स्वर अर्थ-प्राधान्य का नियामक तत्त्व है। गन्ता, पक्ता, लम्बकर्ण तथा विशेषतः सोमपीतये जैसे उदाहरणों के विश्लेषण द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि उदात्त स्वर केवल उच्चारणगत विशेषता न होकर अर्थनिर्णय का वस्तुनिष्ठ एवं शास्त्रसम्मत प्रमाण है। साथ ही, भाष्यकारों के मध्य विद्यमान अर्थभेदों के समाधान में भी स्वर की निर्णायक भूमिका का प्रतिपादन किया गया है। निष्कर्षतः यह सिद्ध होता है कि स्वरशास्त्र का सम्यक् ज्ञान वैदिक अर्थनिर्वचन की अनिवार्य पूर्वपीठिका है तथा उदात्त स्वर वैदिक व्याख्या-परम्परा में अर्थनिर्णय का प्रमुख आधार है।

Discussion

More

Suggest a correction or report